लट्ठमार होली में सहभागी हुए: दिनेश शर्मा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


लखनऊ। बरसाने की लट्ठमार होली दुनिया में प्रसिद्ध है। केवल देश से ही नहीं विदेशों से भी उस उत्सव को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुँचते है। बरसाने से प्रेरणा लेकर देश विदेश के अनेक स्थानों पर लट्ठमार होली का आयोजन किया जाता है। ऐसा ही आयोजन लखनऊ में किया गया।  सेंट जोसेफ स्कूल, ठाकुरगंज, लखनऊ में आयोजित लट्ठमार होली में पूर्व उप मुख्यमंत्री,  डॉक्टर दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इसमें फ़ूलों की होली और साँस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया एवम पूर्व पार्षद अनुराग मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की रंगारंग लठामार होली, रंगभरी एकादशी को दिव्यता-भव्यता एवं प्राचीन परंपराओं के अनुरूप आयोजित की गई थी। जिसमें रावल गांव के हुरियारे हुरियारिन लठामार होली खेली तथा श्रद्धालुओं पर टेसू पुष्प रंग और गुलाल की वर्षा की गई। जन्मभूमि का पांच दिवसीय होली महोत्सव होता है। , जिसमें श्रीकृष्ण-जन्मभूमि के दिव्य-भव्य लीलामंच पर होली के रसिया एवं फाग का गायन होता हैं।

होली कार्यक्रम के आयोजन में प्राचीन परंपराओं एवं धार्मिक मर्यादाओं का पालन करते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। होली गायन-नृत्य मर्यादित एवं ब्रज की परंपराओं के अनुरूप होता हैं। पुष्प होली, गुलाल होली एवं इत्र होली के लिए विशिष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहती है। परंपरागत पिचकारी से रंग वर्षा होती है। रावल ग्राम से पधारे हुरियारे हुरियारिनों के साथ-साथ श्रीकृष्ण-जन्मभूमि से जुड़े भक्तजन भी इस लठामार होली महोत्सव में गोप-गोपिका स्वरूप धारण कर सम्मिलित होते हैं।

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More