भारत की तरफ से भूटान में कई “मैत्री” प्रोजेक्ट जाती

शाश्वत तिवारी


भारत पड़ोस प्रथम नीति के तहत अपने सभी पडोसी देशों का खास ख्याल रखता है। भारत की तरफ से पूरे भूटान में द्विपक्षीय मैत्री प्रोजेक्ट किए जा रहे हैं और विकास परियोजनाओं का क्रियान्वन किया जा रहा है। इसी क्रम में 12वीं पंचवर्षीय योजना (FYP) के लिए भूटान की शाही सरकार और भारत सरकार के बीच 5वीं भूटान-भारत लघु विकास परियोजना (SDP)/उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (HICDP) समिति की बैठक थिम्फू में 28 फरवरी को आयोजित की गई।

भूटान को आर्थिक सहायता 5वीं भूटान-भारत उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना समिति की बैठक,

भूटान में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि 5वीं भूटान-भारत उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना समिति (HICDP) की बैठक आज थिम्पू में आयोजित की गई। समिति ने भूटान में 20 जोंगखाग और चार थ्रोमडे में कार्यान्वित की जा रही 524 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। गौरतलब है की इससे पहले भी एक विशेष समारोह के दौरान भारत ने INR एक बिलियन की प्रारंभिक अनुदान दिया था। बैठक के दौरान दोनों सरकारों ने जल आपूर्ति, शहरी आधारभूत संरचना, कृषि सड़कों, सिंचाई चैनलों, पुलों, स्वास्थ्य और शिक्षा के बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में स्थानीय सरकारों के लिए 12वीं पंचवर्षीय योजना में 8500 मिलियन स्वीकृत किए गए थे। कमिटी ने कहा कि 5206.189 मिलियन रुपये की 392 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और शेष परियोजनाएं पूरी होने वाली हैं।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More