वेब सीरीज नंदा देवी में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे : सुनील शेट्टी

 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी वेब सीरीज नंदा देवी में मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेगे। सुनील शेट्टी इन दिनों हिमाचल के कुल्लू में वेबसीरीज नंदा देवी की शूटिंग कर रहे हैं।सुनील शेट्टी बर्फ के फाहों के बीच शूटिंग करते नजर आए। एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज नंदा देवी में सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। एंडेमोल शाइन प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही वेब सीरीज नंदा देवी में एक्शन और थ्रिलर दर्शकों को देखने को मिलेगा। नंदा देवी माउंटेन भारत की दूसरी सबसे उंची चोटी है। जिसका मूल नाम ‘आन्नद देने वाली देवी’ है।

 ब्लास्ट के सीन में उड़ाई गईं सेब की पेटियां

 एंडेमोल शाइन प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही वेब सीरीज में एक्शन थ्रिलर दर्शकों को देखने को मिलेगा। आज की शूटिंग में ब्लास्टिंग के सीन भी फिल्माए गए, जिसके लिए सेब पेटियों का इंतजाम किया गया था।फिल्म में फायरिंग के सीन भी फिल्माए गए। बताया गया है कि नंदा देवी माउंटेन भारत की दूसरी सबसे उंची चोटी है। जिसका मूल नाम ‘आन्नद देने वाली देवी’ है। नंदा देवी वेब सीरीज इसी चोटी पर आधारित है, जिसमें सुनील शेट्टी अपने दोस्तों के साथ नजर आएंगे। सुनील शेट्टी शूटिंग के दौरान माउंटेन व्हाइट ड्रेस में नजर आएंगे।

61 की उम्र में भी फिट व चुस्त सुनील

बताया गया है कि सुनील शेट्टी 61 साल के हो गए हैं। मगर वह अब भी 30 साल के जवानों को मात देते नजर आ रहे हैं। सुनील के साथ महेश एंड राजेश मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, लोकल नौजवानों विरू एंड साहिल को भी वेब सीरीज में मौका दिया गया है। सब कलाकारों के बीच सुनील सबसे फिट नजर आए।

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः … कभी डॉक्टर बनना चाहती थीं नर्गिस

अपने संजीदा अभिनय के बूते हर मुकाम किया हासिल राज्यसभा सांसद तक बनी नर्गिस, लेकिन तीन मई को हुईं दुनिया से रुखसत मुंबई। नरगिस को अपने सिने करियर में मान-सम्मान बहुत मिला। उन्हें राज्यसभा सदस्य भी बनाया गया। अपने संजीदा अभिनय से सिनेप्रेमियों को भावविभोर करने वाली नरगिस तीन मई 1981 को सदा के लिये […]

Read More
Entertainment

111 साल पहले तीन मई 1913 को प्रदर्शित हुई थी पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्चंद्र

लंदन, कोलंबो और रंगून में भी दिखाई गई थी भारत की यह पहली फिल्म तब से आज तक भारतीय सिनेमा जगत ने कर डाली बड़ी तरक्की मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र तीन मई 1913 को को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज […]

Read More
Entertainment

गाना हुआ लॉन्चः ‘पापा कहते हैं 2.0’ में देखिए आमिर का क्रिएशन और उदित की जादुई आवाज

आमिर खान ने लांच किया फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान ने राजकुमार राव की फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 रिलीज किया है। ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का […]

Read More