स्थाई समिति के चुनाव पर तकरार बरकरार

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के सदन में लगातार हो रहे हंगामे की वजह से स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव अब तक नहीं हो सका है। आम आदमी पार्टी (आप) ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मेयर पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता की हार की बौखलाहट देखिए। भाजपा के पार्षदों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बावजूद पूरी रात सदन में हंगामा किया, तोड़फोड़ की, मारपीट और गुंडागर्दी की और स्थाई समिति का चुनाव नहीं होने दिया। आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के पार्षद ने पूरी बैलट पेपर की किताब फाड़ दिया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चुनाव हुए बगैर सत्र खत्म नहीं होगा। भले सदन लगातार कई दिनों तक चलता रहे। स्थाई समिति भी आप की ही बनेगी। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव पहली बैठक में ही कराने का आदेश दिया है।

निगम में स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के दौरान सदन में हंगामा जारी है। कल रात से सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई है। कार्यवाही शुरू होते ही पार्षदों का हंगामा शुरू हो जाता है। सदन में कल देर रात हाथापाई हुई और बोतलें फेंकी गईं। महिला पार्षद भी आपस में भिड़ती रही हैं। दरअसल, मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव में सदस्यों को वोटिंग के दौरान मोबाइल साथ में लेकर जाने की रोक थी। इसका सभी सदस्यों ने पालन भी किया। शांतिपूर्वक ये दोनों चुनाव संपन्न हो गए। उसके बाद सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मेयर ने स्थाई समिति की वोटिंग के लिए सदस्यों को मोबाइल लेकर जाने की अनुमति प्रदान की। इसका भाजपा के पार्षदों ने विरोध किया।

कुछ देर के बाद भाजपा के पार्षदों ने फिर से विरोध किया कि सदस्य वोट देने के बाद बैलेट पेपर की फोटो खींच रहे हैं। इस मामले पर सदन में हंगामा बढ़ गया, तब तक सदन में 43 सदस्यों ने मतदान कर दिया था। उसके बाद मेयर शैली ओबरॉय ने बिना मोबाइल के मतदान का आदेश दिया, लेकिन इस पर भाजपा के पार्षदों ने कहा कि ऐसे में पहले मोबाइल के साथ हुई वोटिंग अनधिकृत है, इसे रद्द किया जाए। रात भर रुक रुककर हंगामा चलता रहा और कार्यवाही स्थगित होती रही। मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक जब स्थाई समिति का चुनाव कराया जा रहा था तब भाजपा पार्षदों ने मुझ पर हमला करने की कोशिश की। भाजपा की गुंडागर्दी की यह हद है कि वह एक महिला मेयर पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। (वार्ता)

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More