नेपाल के ब्रह्मदेव मंदिर दर्शन को गये छह भारतीय नागरिक गिरफ्तार

उमेश तिवारी


नेपाल । महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर नेपाल के ब्रह्मदेव मंदिर गये भारतीय नागरिकों की नेपाल आर्म्ड पुलिस ( APF ) के साथ मामूली कहासुनी के बाद विवाद भड़क उठा। APF ने अभद्रता के आरोप में छह भारतीय नागरिकों को शनिवार की शाम हिरासत में लिया है। जिन्हें रविवार को 24 घंटे बाद भी नहीं छोड़ा गया था। उधर विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची SSB  जवानों द्वारा वीडियो बनाने पर भी नेपाल APF ने आपत्ति जताई है। बताया जा रहा है कि नेपाल पुलिस हिरासत में लिए भारतीयों को महेन्द्र नगर थाने ले गई है।

बताते चलें कि शनिवार को महाशिवरात्रि पर सीमा से सटे भारतीय इलाके के चंपावत जिले के टनकपुर स्थित उचौलीगोठ निवासी छह लोग ब्रह्मदेव मंदिर दर्शन को गये थे। बताया जा रहा है कि शाम पांच बजे वापसी के दौरान भारतीय नागरिक नो मैंस लैंड में नेपाली नागरिकों की कुछ बाइकों पर बैठे थे।

इस पर नेपाल APF के जवानों ने भारतीय नागरिकों को वहां से जाने को कहा,जिसे भारतीय नागरिकों ने अनसुना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। नेपाल आर्म्ड पुलिस का आरोप है कि भारतीय नागरिकों ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद सभी छह भारतीयों को नेपाल APF ब्रह्मदेव स्थित चौकी ले गई।

International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More