कार्तिक आर्यन की शहजादा ने बुर्ज खलीफा को ‘रोशन’ किया

नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन अभीनित फिल्म ‘शहजादा’ के निर्मातोओं ने धुंआधार प्रचार कार्यक्रमों के साथ देश भर में अपनी जगह बनाने के बाद अब दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर इस फिल्म के प्रचार का दमदार आगाज कर दिया है। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’ रिलीज किया गया। पिछले दिनों दिल्ली के इंडिया गेट पर ‘शहजादा’ का टाइटल ट्रैक लॉन्च हुआ। ‘शहजादा’ की झलकियां अब दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर भी जगमगा उठी हैं।

गौरतलब है कि कार्तिक कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और अपनी आगामी फैमिली एंटरटेनर (Family Entertainer) के लिए प्रमोशन की होड़ में हैं। जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, मेकर्स दर्शकों को बांधे रखने के लिए हर सभंव कोशिश कर रहे हैं।हाल ही में, कार्तिक ने प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा पर प्रचार की जिम्मेदारी ली और फिल्म का प्रमोशनल टीज़र दिखाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “शहजादा जैसा महसूस हो रहा है..दुनिया के शीर्ष पर, शाब्दिक रूप से #बुर्जखलीफा। रोहित धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक, कृति सनोन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर हैं। यह फिल्म कल रिलीज होने वाली है।

17 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म शहजादा

बताया गया है कि कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म शहजादा 17 फरवरी को रिलीज होगी और इसके लिए कार्तिक अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। जिसके लिए वो बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) तक जा पहुंचे। बता दें कि कार्तिक की फिल्म शहजादा के प्रमोशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुबई के बुर्ज खलीफा पर फिल्म शहजादा का ट्रेलर दिखाया जा रहा है।

बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया शहजादा का ट्रेलर

बताया गया है कि  कार्तिक अपनी मूवी शहजादा का प्रमोशन पूरे भारत में कर रहे हैं। लेकिन अब विदेश में भी कार्तिक आर्यन अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस बीच दुबई के बुर्ज खलीफा से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए हैं। इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा है। सामने आए इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए कार्तिक की तारीफ कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उनकी तुलना शाहरुख खान से कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार कार्तिक आर्यन बनने वाले हैं। मालूम हो कि इससे पहले बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की मूवी पठान का ट्रेलर दिखाया गया था।  (इनपुट-वार्ता/गूगल)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More