कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का टाइटल ट्रैक रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म शहजादा का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। यू ट्यूब पर टी सीरीज के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किए गए इस गाने को सोनू निगम ने गाया है वहीं गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है।

वहीं यह गीत मयूर पुरी द्वारा लिखा गया है। गाने की शुरुआत में कार्तिक कहते नजर आ रहे हैं, ’25 साल से तू अपने बेटे को मिल रहा था, आज मैं पहली बार अपने बाप से मिलूंगा।’ यहीं से गाने की शुरुआत हो जाती है। कार्तिक आर्यन ने शहजादा के टाइटल ट्रेक को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मैं जो आ गया….मैं अब ना जाऊंगा…मैं सबका बन जाऊंगा शहजादा’।

बताया जा रहा है कि फिल्म शहजादा अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक है, जिसका निर्देशनर वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया है। फिल्म में कार्तिक के अलावा कृति सैनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर की भी अहम भूमिका हैं।यह फिल्म 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (वार्ता)

 

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More