गूगल ने वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक डूडल बनाकर दिया प्रेम का संदेश

नई दिल्ली। इंटरनेट सर्चइंजन गूगल ने आज वैलेंटाइन डे के मौके पर पानी की बूंदो का दिल का आकार लेते रोमांटिक त्रिआयामी डूडल बनाकर प्रेम का संदेश दिया। बदलते वैश्विक उदारीकरण के मौजूदा दौर में फरवरी का महीना प्रेमियों के प्यार की अभिव्यक्ति के अवसर के रूप में लोकप्रिय है। फरवरी के दूसरे सप्ताहंत में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर युगल परस्पर प्रेम का इजहार करते हैँ तथा इस दिन को खुशनुमा और यादगार बनाने का तलबगार रहते हैं।

प्रेमी युगल और विवाहित जोड़ों की इन्हीं भावनाओं की अभिव्यक्ति को लेकर गूगल ने रोमांटिक डूडल बनाया है। त्रिआयामी रूप से सृजित इस डूडल में पानी की बूंदे दिल का आकार लेकर प्यार का संदेश दे रही हैं। डूडल में रूमानियत का भावों का व्यक्त करती पानी की दो बूंदे अलग होकर फिर से एक हो जाती है और दिल का आकार ले लेती हैं। विश्व भर में वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रेम की अभिव्यक्ति के साथ लोग अपने प्रेमियों, दोस्तों और पार्टनर को गुलाब तथा अन्य उपहार भेंट करने की भी परंपरा है। यह एक तरह वैश्विक बाजारीकरण को भी परिलक्षित करती है।

गूगल ने अपने डूडल के जरिए वैलेंटाइन डे की शुरुआत पर प्रकाश डाला है। डूडल के अनुसार इटली में रोम के पादरी संत वैलेंटाइन के नाम वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। कहा जाता है कि संत वैलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने में विश्वास रखते थे। वहीं लेकिन रोम के शासक क्लाउडियस प्रेम एवं प्रेमविवाह के खिलाफ थे और इसी करण उन्होंने इस पर रोक लगा दी थी। संत वैलेंटाइन ने इसका विरोध करते हुए अनेकों प्रेमविवाह करवाये। क्लाउडियस ने इससे कुपित होकर संत वैलेंटाइन को मृत्युदंड का फरमान सुना दिया और 14 फरवरी के दिन उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया गया। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More