विदेश में बढ़ा हिन्दी का क्रेज़: फिजी में 12वें विश्व हिन्दी सम्मेलन का होगा आयोजन

शाश्वत तिवारी


भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है, वही यहाँ की मातृभाषा हिन्दी की प्रसिद्धि भी विश्व भर में फैल रही है। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा हिंदी का उपयोग करते हैं और उन्होंने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी भाषा में विभिन्न भाषण दिए हैं। इससे भाषा का मूल्य बढ़ा है और अधिक लोग इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित हुए हैं। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी भी इस भाषा का ज्ञान लेने भारत आते है और फिर अपने देश में जाकर इसकी महत्वता के बारे में अपने देश के लोगों को बताते हैं। भारत लगातार प्रयास करता है की इस भाषा का विस्तार हो और लोग भारतीय संस्कृति से जुड़ सकें।

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत इस महीने के अंत में फिजी में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 15 फरवरी को विदेश मंत्री एस० जयशंकर और फिजी के प्रधान मंत्री सित्विनी राबुका द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा भी मौजूद रहेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार फिजी में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय पिछले साल मॉरीशस में विश्व हिंदी सम्मेलन के दौरान लिया गया था। विदेश मंत्रालय के द्वारा आयोजित 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन दक्षिण प्रशांत देश के नाडी में 15 से 17 फरवरी के दौरान आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के लिए भारत से 270 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल फिजी का दौरा करेगा और इसमें 50 देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। गौरतलब है कि फिजी दक्षिण प्रशांत में 300 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। इस आयोजन की थीम ‘हिंदी – पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक’ है, जहां एक तरफ हम अपने पारंपरिक ज्ञान का सम्मान कर रहे हैं और दूसरी तरफ यह दिखा रहे हैं कि हिंदी तकनीकी प्रगति के साथ-साथ चलने में सफल रही है। इस आयोजन में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया जायेगा।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More