बाढ़ से बचाव के लिए गंडक जोन की 137 परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

नेपाल की 15 परियोजनाओं पर खर्च के लिए एक अरब 27 करोड़ स्वीकृत


उमेश तिवारी


नौतनवा /महराजगंज। गंडक जोन के मुख्य अभियंता आलोक जैन ने कहा कि गंडक जोन में बाढ़ निरोधक कार्य कराने के लिए 137 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। उसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनुबंध गठित होने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा। बताते चलें कि बाढ़ से बचाव के लिए गंडक जोन की 137 परियोजनाओं की स्वीकृति शासन से मिल गई है। इस पर छह अरब आठ करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस जोन में गोरखपुर- बस्ती, आजमगढ़ व देवीपाटन मंडल आते हैं। इन जिलों में बहने वाली विभिन्न नदियों पर पर कटान निरोधक उपाय किए जाएंगे। इसके अलावा नेपाल में गंडक नदी पर कटान निरोधक कार्य के लिए 15 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं पर एक अरब 27 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी।

गोरखपुर स्थित गंडक जोन कार्यालय से चार मंडल संचालित होते हैं। इन मंडलों में बहने वाली नदियों पर बने तटबंधों के मरम्मत व कटान निरोधक कार्य कराए जाते हैं। हर साल बाढ़ समाप्त होने के बाद सिंचाई विभाग अपने तटबंधों का सर्वे कराता है। जो स्थान संवेदनशील होते हैं उनका प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा जाता है। वहां जिस तरह के कार्य कराए जाने होते हैं उनका प्रोजेक्ट बनते हैं। प्रोजेक्ट के परीक्षण के बाद स्थायी संचालन समिति की मुहर लगती है। धन मिलने के बाद कार्य कराए जाते हैं। इस साल 137 परियोजनाओं की स्वीकृति शासन से मिली है। इन पर 6.8 अरब की लागत आएगी।

इस जोन के अंतर्गत जो जिले आते हैं वहां बहने वाली सरयू, राप्ती, गंडक, रोहिन, गोर्रा, बूढ़ी राप्ती, गंगा, टोंस, सहित अन्य नदियों पर बाढ़ निरोधक कार्य कराए जाने हैं। जो परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं उनमें गोरखपुर की 28 परियोजनाएं हैं। महराजगंज की सात परियोजना , कुशीनगर की 14 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। जबकि देवरिया की भी 14 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। संतकबीरनगर की पांच, बस्ती की आठ सिद्धार्थनगर की 16 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इसी प्रकार बलरामपुर की नौ बलियां की 13 परियोजनाओं पर कार्य कराया जाएगा। जबकि आजमगगढ़ की तीन मऊ की पांच परियोजनाओं पर काम कराया जाएगा। नेपाल की 15 परियोजनाओं पर कार्य कराया जाना है।

जो परियोजनाएं स्वीकृत हैं वहां तटबंधों का उच्चीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, बाढ़ निरोधक कार्य, मिर्जापुर स्टोन बोल्डर से स्लोप पिचिंग, के अलावा रेगुलेटर निर्माण का कार्य कराया जाना है। इसके अलावा लांचिंग अपरन एवं स्लोप पिचिंग का कार्य कराया जाएगा। कई स्थानों पर स्पर की पुर्नस्थापना किया जाएगा। गंडक जोन के मुख्य अभियंता आलोक जैन ने कहा कि गंडक जोन में बाढ़ निरोधक कार्य कराने के लिए 137 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। उसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनुबंध गठित होने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More