UPGIS-23: जानिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

देश का सबसे बड़ा आयोजन UP GIS: पीएम करेंगे शुभारम्भ, राष्ट्रपति करेंगी समापन

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit 2023) का उद्घाटन करने आज लखनऊ आ रहे हैं। राजधानी के वृंदावन योजना में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले समिट में देश-दुनिया की दिग्गज कारपोरेट हस्तियां यूपी को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में साझीदार बनती दिखाई देंगी। UPGIS-23 के माध्यम से 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्तावित निवेश न सिर्फ यूपी की आर्थिक विकास दर को गति देगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन व युवाओं के रोज़गार के सपनों को भी साकार करेगा। वहीं इस कार्यक्रम के समापन सत्र की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू होंगी।

ये भी पढ़ें

UP Global Investors Summit: पीएम बोले-‘लखनऊ आने का कर रहा इंतजार’

जानकारी के मुताबिक़ पीएम मोदी के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है।कार्यक्रम का समय कुछ पहले कर दिया गया है। प्रधानमंत्री अब 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार वे करीब 9.15 बजे लखनऊ पहुंच जाएंगे और 10 बजे तक वो कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। पीएम यहां करीब 2 घंटे तक रहेंगे। ग़ौरतलब है कि यह यूपी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन है। कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। यहां देश दुनिया के कई बड़े दिग्गजों समेत उद्योग जगत की तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

ये भी पढ़ें

Global Investors Summit 2023: तीन दिन,34 सत्र, यूपी के विकास पर होगा मंथन

अमित शाह भी आएँगे लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने के बाद दोपहर 3.30 बजे भारत के गृहमंत्री अमित शाह का आगमन होगा। अपराह्न 3.45 से 4.15 बजे तक गृहमंत्री प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। सायं 4.15 बजे गृहमंत्री का VVIP लॉन्ज में आगमन है। वहाँ वह 4.30 बजे से छह बजे तक सेशन करेंगे और छह बजे से 6.30 बजे तक VVIP लॉन्ज में बैठक करेंगे। 6.30 से आठ बजे तक- सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन शो होगा। रात आठ बजे उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया है।

ये भी पढ़ें

यूपी की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होंगे मेहमान

क्या है आज सीएम योगी का कार्यक्रम

यूपी के वजीर-ए-आला योगी आदित्यनाथ सुबह 8.55 बजे अपने आवास (5-कालिदास मार्ग) से निकलकर नौ बजे हेलीपैड ला मार्ट पहुंचेंगे। 9.10 से 9.30 तक प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत और अभिनन्दन होगा। 10 बजे से 11.30 तक वृंदावन योजना कॉलोनी में UP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन होगा। 11.30 बजे से 12 बजे के बीच प्रधानमंत्री लखनऊ से रवाना हो जाएंगे। उसके बाद योगी 12 बजे से एक बजे तक प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। एक बजे से दो बजे तक लंच होगा। दो से तीन बजे तक डेनमार्क के प्रतिनिधिमंडल और कैबिनेट मिनिस्टर्स के साथ बैठक होगी।

राजधानी जुटेगी मोदी काबीना… कराएँगे सरकार की योजनाओं के रूबरू

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी, नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सहित मोदी सरकार के तमाम मंत्री सरकार की नीतियों से निवेशकों को अवगत कराएंगे।

Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More