NDRF की टीम, डॉग स्क्वॉड कर रहे तुर्की के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में काम

शाश्वत तिवारी


भूकंप से तुर्की और सीरिया का बुरा हाल है। इस आपदा में करीब आठ हजार लोगों की मौत हो चुकी है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 11 हजार से ज्यादा इमारतें तबाह हुई हैं। इतना ही नहीं दोनों देशों में 55000 से ज्यादा बचावकर्मी रेस्क्यू में जुटे हैं। सभी सरकारी इमारतों को शेल्टर होम बनाया गया है।

तुर्की सरकार के साथ आम लोगों ने भारी तबाही के बीच भारत के इन प्रयासों की दिल से बहुत तारीफ की।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान ने बताया कि अब तक 70 देश और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठन मदद के लिए आगे आए हैं। भारत भी प्रमुखता से वहां के हालातों पर नज़र बनाये हुए है। तुर्की में विनाशकारी भूकंप के बाद मंगलवार को NDRF की दो अलग-अलग टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए भेजा गया है। पहली टीम में 51 सदस्य जबकि दूसरी टीम में 50 सदस्य हैं। मेडिकल सहायता के साथ डॉग स्क्वॉड को भी भेजा गया है, जो आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों के दौरान सूंघने और अन्य महत्वपूर्ण कौशल में माहिर है। भूकंप पीड़ितों को राहत देने के लिए भारत सरकार लगातार मदद पहुंचा रही है, जिसमे जीवन रक्षक दवाएं और आपातकालीन चिकित्सा वस्तुएं शामिल हैं।

भारत के विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने ट्वीट कर बताया है कि भारत ने राहत सामग्री के अलावा 30 बिस्तरों की चिकित्सा सुविधा वाले इंडियन आर्मी फील्ड अस्पताल को भी मौके पर भेजा है। चिकित्सा विशेषज्ञों की हमारी टीम चल रहे। राहत प्रयासों में योगदान देगी। भारत संकट के समय में सभी देशों की मदद करता है, जिसकी पूरी दुनिया प्रसंशा करती है। इससे पहले भी साल 1999 में तुर्की में भूकंप आया था। तब भी भारत ने सबसे पहले भूकंप प्रभावित तुर्की को राहत भेजी थी। इनमें राहत और बचाव के लिए आपदा प्रबंधन की एक टीम भी शामिल थी। जिसके प्रयासों की तब की तुर्की सरकार और आम लोगों ने काफी तारीफ की थी।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More