सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाली मुद्रा की डिमांड बढ़ी, कमीशन खोरी समाप्त

नेपाली मुद्रा परिवर्तन पर किसी तरह का नहीं लग रहा कमीशन, व्यापारी समेत आमजन में चर्चा का विषय


उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। भारत-नेपाल के सीमावर्ती कस्बों में इस समय एकाएक नेपाली मुद्रा का डिमांड बढ़ गया है। जो व्यापारी या दुकानदार नेपाली मुद्रा लेने से कतराते थे अब वह बेझिझक नेपाली मुद्रा को भारतीय मुद्रा की तरह ही ले रहे हैं। बता दें कि पहले कोई भी दुकानदार या व्यवसायी मुद्रा लेने पर उस पर दो या तीन पर्सेंट कमीशन लेता था। लेकिन अब यह मुद्रा बराबर पर चल रहा है। नेपाली मुद्रा का कोई कमीशन नहीं लग रहा है।

जानकारों का मानना है कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से बड़े पैमाने पर सोने और चांदी की तस्करी बढ़ गई है। जिसके कारण नेपाल में नेपाली मुद्रा की डिमांड बढ़ गई है । नेपाली मुद्रा से ही सोने का नेपाल में खरीद-फरोख्त होता है। जिसका सीधा असर सीमावर्ती क्षेत्रों में देखने को मिलता है। यही कारण माना जा रहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाली मुद्रा का डिमांड काफी बढ़ गया है।

भारतीय मुद्रा की तरह ही नेपाली मुद्रा का चलन भी भारतीय सीमा में प्रचलन में है। इस समय नेपाली मुद्रा परिवर्तन पर किसी तरह का कोई कमीशन नहीं लिए जा रहे हैं। जो क्षेत्र के हर वर्ग में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय नेपाली मुद्रा परिवर्तन के धंधे में जुटे लोगों का कहना है कि यह पहला मौका है कि नेपाली मुद्रा की डिमांड बड़ी तेजी से बढ़ी है। नेपाली मुद्रा के परिवर्तन पर किसी तरह का कोई कमीशन नहीं लग रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More