चार के बजाए एक दो कंबल से ठंड काट रहे कैदी

प्रदेश की जेलों में बंदियों की अनुपात में कंबलों की संख्या काफी कम


लखनऊ। इस कडक़ड़ाती ठंड में प्रदेश की जेलों में कैदियों की जीना मुहाल हो गया है। प्रदेश की जेलों में कैदियों की संख्या के अनुपात में कंबलों की संख्या काफी कम है। यही वजह है कि कई कैदी तीन के बजाए दो कंबलों से ही काम चला रहे है। यही नहीं कैदियों को घर से कंबल मंगाने की अनुमति देने और स्वयंसेवी संस्थाओं से कंबल लेने के बावजूद कैदियों को ठंड से बचाव के लिए जूझना पड़ रहा है। एक दिन पहले विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जेलमंत्री स्वतंत्र प्रभार से अधिकारियों से बंदियों के लिए कंबल उपलब्ध कराने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से सम्पर्क करने का निर्देश इस बात की पुष्टिï करता नजर आता है।

वर्तमान समय में प्रदेश की 72 जेलों में करीब सवा लाख बंदी निरुद्ध हैं। इसमें करीब 95 हजार विचाराधीन बंदी और शेष सजायाफ्ता कैदी निरुद्ध है। जेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जेल में बंद कैदियों को सामान्य परिस्थितियों में तीन कंबल दिए जाने का प्रावधान है। इसके अलाव बीमार, बुजुर्ग और असहाय बंदियों को तीन से पांच कंबल दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। हालात एकदम विपरीत है। इस समय बंदियों की संख्या के अनुपात में कंबलों की संख्या काफी कम है। कंबलों की संख्या कम होने की वजह से कई बंदियों को दो कंबल के सहारे ही रात गुजारने के लिए विवश होना पड़ रहा है। हकीकत यह है कि कंबलों के अभाव में कैदियों का जीना मुहाल हो गया है।

सूत्रों का कहना है कि जेलों में बंदियों के अनुपात में कंबलों की संख्या कम होने की वजह से ठंड बढऩे पर जेल प्रशासन के अधिकारी बंदियों को घर से कंबल बनाने की अनुमति प्रदान कर देकर उन्हें ठंड से बचाने का प्रयास करते है। इसके अलावा बंदियों को ठंड से बचाने के लिए जेल प्रशासन के अधिकारी जनपद की स्वयंसेवी संस्थाओं से सम्पर्क कर बंदियों के लिए कंबल की मांग करते है। हकीकत यह है कि वर्तमान समय में जेलों में सरकारी कंबल के अनुपात में स्वयंसेवी संस्थाओं के दान किए गए कंबलों की संख्या अधिक है। जेल के अंदर खुले अडग़ाड़ों में बंदियों को रखा जाता है। शीतलहर में ठंडी हवाओं से बंदियों का जीना मुहाल हो गया है। उधर इस संबंध में जब जेल मुख्यालय के एक वरिष्ठï अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि जेलों में बंदियों को पर्याप्त मात्रा में कंबल उपलब्ध कराए जा रहे है। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद भी ली जा रही है।

दो साल से नहीं खरीदा गया कोई कंबल

बंदियों के लिए पर्याप्त मात्रा में कंबल उपलब्ध नहीं करा पाने के लिए जेल मुख्यालय के अधिकारी भी कम जिम्मेदार नहीं है। जेल मुख्यालय के अधिकारियों ने पिछले दो साल से कोई कंबल की खरीद फरोख्त की ही नहीं है। सूत्रों की माने तो करीब एक माह पूर्व कंबल की आपूर्ति के लिए टेंडर जरूर निकाला गया। लेकिन बिट पडऩे के बाद भी टेंडर नहीं हो पाया। वर्ष-2020-21 और 2021-22 में जेल मुख्यालय की ओर से एक भी कंबल नहीं खरीदा गया। वहीं स्वयंसेवी संस्थाओं से दान में कंबल लेकर बंदियों को इस कड़ाके की ठंड से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More