नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने उप प्रधानमंत्री रबी लामिछाने को किया बर्खास्त, गृह मंत्रालय भी गया

उमेश तिवारी


काठमांडू / नेपाल । नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रबी लामिछाने को उनके पद से बर्खास्त कर दिया। शीर्ष अदालत की एक संवैधानिक पीठ ने उन्हें नागरिकता और पासपोर्ट मामले में दोषी पाया। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने 2022 के आम चुनाव के बाद उप प्रधान मंत्री और गृह मामलों के मंत्री बने थे। लेकिन नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें बर्खास्त कर दिया। कोर्ट ने उनकी नेपाली नागरिकता को अवैध माना है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हरि कृष्ण कार्की और जस्टिस विश्वंभर प्रसाद श्रेष्ठ, ईश्वर प्रसाद खातीवाड़ा, डॉ आनंद मोहन भट्टराई और अनिल कुमार सिन्हा की संवैधानिक पीठ ने फैसला सुनाया।

क्या है पूरा मामला

अधिवक्ता रबी राज बसौला, युबा राज पोडेल और अन्य ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष लामिछाने की प्रतिनिधि सभा के निर्वाचित सदस्य के रूप में योग्यता को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं ने लामिछाने के सांसद पद को रद्द करने की मांग करते हुए तर्क दिया था कि उन्होंने नेपाली नागरिकता प्राप्त किए बिना एक राजनीतिक पार्टी शुरू की और प्रतिनिधि सभा के सदस्य बन गए।

टीवी एंकर से डिप्टी पीएम बने थे लामिछाने

लामिछाने 2022 के आम चुनाव में चितवन 2 से प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए थे। रबी लामिछाने का नेपाल का डिप्टी पीएम और गृह मंत्री बनना काफी चर्चा में रहा। राजनीति में आने से कुछ ही महीने पहले तक लामिछाने एक टीवी एंकर थे। वे टीवी शो होस्ट करते थे। लेकिन फिर उन्होंने इस्तीफा देकर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की शुरुआत की। अपने पहली ही चुनाव में वे राजनीति के शिखर पर पहुंच हए। उनकी पार्टी आम चुनावों में चौथी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More