उत्तर प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की हुई शुरुआत: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  बृजलाल खाबरी ने अभियान की शुरुआत की जो कि दो महीने अनवरत चलेगा।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार है।


लखनऊ।  26 जनवरी को कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो“ अभियान की शुरुआत हो गई है। उत्तर प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने आधिकारिक रूप से “हाथ से हाथ जोड़ो“ अभियान की शुरुआत की। “हाथ से हाथ जोड़ो“ अभियान राहुल गांधी  के नेतृत्व में चल रही “भारत जोड़ो यात्रा“ का विस्तार है। इस अभियान का उद्देश्य राहुल गांधी  की भारत जोड़ो यात्रा के संदेशों को गांव- गांव, शहर -शहर, हर घर तक पहुंचाना है और यह अभियान अगले दो महीने तक देश के हर प्रदेश में चलेगा।

धर्म के नाम पर लोगों में वैमनस्य पैदा कर देश की अर्थव्यवस्था चौपट की जा रही है। एक तरफ जनता से अधिक टैक्स वसूला जा रहा है और जनता पर महंगाई थोपी जा रही है । दूसरी तरफ उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है और गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग को किसी भी प्रकार की सहूलियत नहीं दी जा रही है। चंद लोगों के पास देश का पैसा इकट्ठा होता जा रहा है और बहुतायत जनता बेरोजगार और गरीब होती जा रही है, साथ साथ महंगाई की मार भी झेल रही है। आमदनी कम हो रही है और सब्सिडी खत्म की जा रही है। चीनी अतिक्रमण एवं जनता के मुद्दे अगर विपक्ष संसद में उठाना चाहता है। तो विपक्ष का उपहास उड़ा कर चर्चा से सरकार बचती रही है। एक प्रकार से लोकतंत्र की हत्या हो रही है। सरकार तानाशाह हो गई है। इन्हीं सब मुद्दों को “हाथ से हाथ जोड़ो“ के माध्यम से अगले दो महीने में जन जन तक पहुंचाना इस अभियान का उद्देश्य है।

“हाथ से हाथ जोड़ो“ अभियान उत्तर प्रदेश के हर ब्लॉक में चलेगा। अभियान में एक गांव से दूसरे गांव पदयात्रा कर गांव के हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य है। हर गांव में झंडा फहराया जाएगा, हर घर पर अभियान से जुड़े स्टीकर लगाए जाएंगे । अभियान का समापन एक महारैली के माध्यम से होगा। उससे पूर्व हर जिले में एक सम्मेलन होगा।  प्रियंका गांधी वाड्रा  हर राज्य की राजधानी में महिला मार्च निकालेगी एवं समापन रैली में महिला घोषणा पत्र का विमोचन होगा। इस पूरे अभियान को संपादित करने के लिए हर ब्लॉक में कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। जिला सम्मेलन और महारैली में कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More