खिचड़ी सहभोज से आपसी संबंधों में आती है मजबूती: बृजेश मणि त्रिपाठी

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा कस्बे के अटल चौक पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश मणि त्रिपाठी ने खिचड़ी भोज कार्यक्रम कर लोगों को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आज रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे कस्बे के अटल चौक पर भव्य रूप से खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम चला। इस सहभोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नौतनवा नगर के गणमान्य नागरिक व्यापारी, युवा, शरीक होकर खिचड़ी ग्रहण किए।

खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नौतनवा विकासखंड के ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, संजय पाठक, आनंद मिश्रा, राहुल गौड़, सुनील गौड़, विजय उपाध्याय, अवधेश त्रिपाठी, दिनेश मणि त्रिपाठी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

इस मौके कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म में मकर संक्राति का विशेष महत्व है। सहभोज से आपसी संबंधों में मजबूती आती है। उन्होंने ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार सूर्य का उत्तरायण होना काफी शुभ माना जाता है। सामूहिक भोज से सामाजिक समरसता आती है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रही है।

Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More
Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More