यूक्रेन का शांति शिखर सम्मेलन 24 फरवरी को होने की संभावना: राजदूत

कीव। तुर्की में यूक्रेन के राजदूत वासिल बोडनार ने कहा है कि यूक्रेन की शांति योजना पर चर्चा के लिए आगामी 24 फरवरी को शिखर सम्मेलन होने की संभावना है। यूक्रेन की सरकारी न्यूज एजेंसी यूक्रीनफॉर्म ने यह जानकारी दी है। बोडनार ने गुरुवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की मध्यस्थता में आयोजित होने वाले इस शिखर सम्मेलन के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित होने की उम्मीद है।

उन्होंने यूक्रेन में शांति स्थापित करने की कीव-प्रस्तावित योजना के समर्थन और इसके कार्यान्वयन में सहायता हेतु तत्परता के लिए तुर्की को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नवंबर 2022 में इंडोनेशिया में G-20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए 10 सूत्री शांति योजना का प्रस्ताव दिया था। (वार्ता)

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More