रीवा में जनपद CEO तेरह हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रीवा। मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने रीवा जिले के नईगढ़ी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को तेरह हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार मऊगंज के ढनगन निवासी शिवेन्द्र पटेल से नईगढ़ी जनपद पंचायत के CEO शैलेष कुमार पांडेय को कल उसके रीवा के नेहरू नगर स्थित निवास से यह रिश्वत लेते पकडा गया।

शिवेन्द्र नईगढ़ी जनपद पंचायत में अपना वाहन किराए पर लगा रखा था। चार माह से उसका भुगतान नहीं हुआ था। भुगतान करने के एवज में जनपद CEO रिश्वत मांग रहा था। शिवेन्द्र द्वारा इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से करने के बाद आरोपी के रीवा शहर के नेहरू नगर स्थित आवास में दबिश देकर उसे शिवेंद्र से तेरह हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। (वार्ता)

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला कांड: माफिया विधु गुप्ता चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

पूछताछ में कई चौंकाने वाले राजफाश आए अवैध रूप से होलोग्राम लगाकर की थी करोड़ों की नकली शराब की थी बिक्री ए अहमद सौदागर लखनऊ। एक ओर जहां देश व प्रदेश लोकसभा चुनाव की तपिश तो दूसरी तरफ शराब माफियाओं की गरमाहट ने संबंधित विभाग की नींद हराम कर दी है। करोड़ों शराब घोटाले के […]

Read More
Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
Chhattisgarh Religion

EXCLUSIVE NEWS: तिरिया जंगल बरसों से पूजी जा रहीं तीन महाशक्तियां

इमली- टोरा बेचकर ग्रामीणों ने बनाया है आकर्षक गौरी मंदिर हेमंत कश्यप जगदलपुर। ये आदिवासियों की दुनिया है। ये सबसे अलग दुनिया है। यही सनातन की असली दुनिया है। यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ पेड़, नदी और पहाड़ों की भी पूजा होती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सरहदी गांव तिरिया में गणेशबहार नाला के पास […]

Read More