टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत को बेहतर इलाज के लिए देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया जाएगा,

नया लुक ब्यूरो


सड़क हादसे में घायल टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत को इलाज के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत को आज ही मुंबई रेफर किया जाएगा। फिलहाल, ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में किया जा रहा है। ये जानकारी श्याम शर्मा निदेशक डीडीसीए ने ट्वीट करके दी है। ऋषभ पिछले छह दिन से देहरादून के अस्पताल में भर्ती हैं। पंत को देहरादून के मैक्स से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में रेफर किया जा सकता है।

यहां उनके लिगामेंट इंजरी का इलाज होगा। अगर सर्जरी की नौबत आई तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन्हें विदेश भेजेगा। ब्रिटेन या अमेरिका में उनका इलाज हो सकता है। ऋषभ पंत के दाएं घुटने में लिगामेंट टियर है। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह किस ग्रेड का टियर है। लिगामेंट टियर से उबरने में 2 से 6 महीने का वक्त लगता है। बता दें कि 30 दिसंबर को टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत कार दुर्घटना का शिकार हुए थे। उनकी कार रुड़की के पास डिवाइडर से टकरा गई थी और पलट गई थी।

हादसे की बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई थी। गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत खुद बाहर निकले और फिर पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हुई। पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट करने का फैसला किया है।

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More
Sports

स्टॉयनिस की मार्कस पारी, LSG ने CSK को घर में छह विकेद से रौंदा

शतकीय पारी खेलने वाले स्टॉयनिस ने किया कमाल, ऋतुराज का शतक रहा फीका शुरुआती झटकों से उबरते हुए इतनी बड़ी पारी जीतना किसी सपने से कम नहीं चेन्नई। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए तीन नम्बर पर बल्लेबाजी करना एक पहेली थी। कई बल्लेबाजों को आजमाया। दीपक हुड्डा, देवदत्त पड्डिकल, बदोनी यहां तक कि निकोलस […]

Read More