केजरीवाल ने कंझावला मामले में की सक्सेना से बात,दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कंझावला की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उपराज्यपाल वी के सक्सेना से बात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। केजरीवाल ने सोमवार को राजघाट डिपो पर 50 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कंझावला की घटना बेहद शर्मनाक है। समझ में नहीं आता है कि हमारा समाज किस तरफ जा रहा है।

कि कुछ लड़कों ने अपनी गाड़ी से एक लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटा और उसकी मौत हो गई। उम्मीद और अपील करता हूं कि युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी आए, आरोपी चाहे कितने भी रसूख वाले हों, लेकिन उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। यह तो किसी के भी बहन, बेटी और बहू के साथ हो सकता है। इसमें आरोपी राजनीति लोगों से भले ही जुड़े हों, लेकिन हम सबको मिलकर यह प्रयास करना चाहिए कि उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, कि  कंझावला की घटना पर उपराज्यपाल से बात की। उनसे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की सख्त से सख्त धाराएं लगाई जानी चाहिए। भले ही उनके उच्च राजनीतिक संबंध हों, कोई नरमी नहीं दिखानी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह कड़ी कार्रवाई करेंगे। केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, कि कंझावला में हमारी बहन के साथ जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है। मैं उम्मीद करता हूँ कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More