नेपाल से क्या है कनेक्सन बांग्लादेशी डॉक्टर रिजवान के, फोन में मिले आठ पाकिस्तानी नंबर, जासूसी को लेकर एजेंसियों के कान हुए खड़े

रतन गुप्ता


काठमांडू।  बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, डॉ. रिजवान के मोबाइल से आठ पाकिस्तानी नंबर मिले हैं। पुलिस इन पाकिस्तानी नंबरों का रिजवान से क्या कनेक्शन है, जांच कर रही है। जांच टीम को शक है कि कहीं रिजवान पाकिस्तान के लिए जासूसी तो नहीं कर रहा था।

यूपी के कानपुर में बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान परिवार के साथ छिपकर रह रहा था। जांच एजेंसियों ने रिजवान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। पुलिस को डॉ. रिजवान के मोबाइल से लगभग दो दर्जन विदेशी नंबर मिले हैं, जिसमें से आठ पाकिस्तानी नंबर हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है, कि रिजवान के मोबाइल से मिले पाकिस्तानी नंबर उसके रिश्तेदारों के हैं, या फिर यह लोग किसी एजेंसी के लिए काम करते हैं। इसके साथ यह भी खुलासा हुआ हैं कि रिजवान के बांग्लादेश में दो बैंक खाते हैं। इन बैंक खातों में कुछ दिन पहले 78 लाख रूपए थे, जिसमें रिजवान 25 लाख रूपए निकाल कर भारत आया था।

बंग्लादेश में रहने वाला रिजवान कई साल पहले कानपुर आया था, उसने कानपुर में हिना नाम की युवती से शादी कर ली। हिना से उसके एक बेटा, दो बेटियां हैं। रिजवान बंग्लादेश, पाकिस्तान, मलेशिया, नेपाल समेत कई देशों की यात्रा कर चुका है। पुलिस ने बीते 11 दिसंबर को परिवार समेत अरेस्ट किया था। पुलिस जांच कर रही है कि उसका विदेश यात्रा करने का क्या उद्देश्य था। पुलिस इस मामले में 6 लोगों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान रिजवान के घर से 14 लाख कैश बरामद किया था। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में विदेशी करेंसी भी मिली थी।

इरफान सोलंकी ने किया था दस्तावेज सत्यापन

सपा विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मन्नू रहमान ने बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के दस्तावेजों का सत्यापन किया था। इसमें पुलिस ने विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मन्नू रहमान को आरोपी बनाया है। वहीं पुलिस डॉ. रिजवान को दो बार पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ कर चुकी है। जिसमें कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस कि जांच में बांग्लादेशी नागरिक रिजवान के मोबाइल से बैंक से आए हुए मैसेज मिले हैं। मैसेज से पता चला है कि रिजवान के दो बैंक खाते बांग्लादेश में हैं, जिसमें कुछ दिन पहले बांग्लादेश करेंसी के 78 लाख रूपए आए थे। 25 लाख रूपए निकलकर रिजवान भारत आ गया था। रिजवान ने पुलिस को बताया था कि जमीन बेचने की रकम उसके खाते में आई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि यह रकम रिजवान के खाते में किसने भेजी है।

जांच का बढे़गा दायरा

पुलिस को जानकारी मिली है कि रिजवान के दो रिश्तेदार वैध तरीके से परिवार के साथ रह रहे हैं। पुलिस इन दो परिवारों का सत्यापन करेगी। इसके साथ रिजवान को लेकर दोनों परिवारों से पूछताछ करेंगी। नेपाल से क्या है कनेक्सन पूछ ताछ मे कई खुलासे हुये है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More