Now winter will haunt : उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, कुछ दिनों तक छाया रहेगा कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नया लुक ब्यूरो


नए साल शुरू होने से पहले सर्दी प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। रविवार के बाद सोमवार को भी दिल्ली-NCR कोहरा छाया रहा हूं। इसके साथ तापमान भी गिर गया है। वहीं मध्यप्रदेश, राजस्थान चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा रहा। मौसम विभाग ने इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में यहां तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। उत्तर भारत में हर दिन सर्दी बढ़ती ही जा रही है। कल क्रिसमस के दिन ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आज राजस्थान के चुरू में पारा 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आज राजस्थान के कई इलाकों में गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक पांच दिन इस सीजन के सबसे सर्द दिन हो सकते हैं। इस दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान माइनस में जा सकता है। वहीं, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात का तापमान 1 से 4 डिग्री के बीच रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 10 से 14 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह 8 से 10 बजे के बीच पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने पहले ही यहां यलो अलर्ट जारी किया था। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी टेंपरेचर का टॉर्चर जारी है और मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड और हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है और शनिवार को कई जगहों पर मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं दूसरी ओर अमेरिका में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से करीब 20 करोड़ लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More