समुद्री डकैती रोधी विधेयक 2022 कानून के लिए सभी दलों और सदस्यों का व्यापक समर्थन

शाश्वत तिवारी


समुद्री डकैती रोधी विधेयक 2022 राज्यसभा में पारित हो गया। इस विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए राज्यसभा में विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने कहा कि श्रीलंका द्वारा अक्सर तमिलनाडु, पुडुचेरी और अन्य राज्यों के मछुआरों को हिरासत में लेना और पाकिस्तान द्वारा गुजरात के मछुआरों को हिरासत में लेना हमारे लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। ऐसे में हमारा इसके लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं।

विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने राज्यसभा में समुद्री डकैती रोधी विधेयक पारित होने के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और लिखा कि संसद के दोनों सदनों ने समुद्री डकैती रोधी विधेयक 2022 पारित कर दिया है। इस महत्वपूर्ण कानून के लिए सभी दलों और सदस्यों के व्यापक समर्थन का स्वागत है।

ये भी पढ़ें

भारत-मंगोलिया के बीच बढ़ी मित्रता

एक और ट्वीट में विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने बताया कि यह विधेयक सुनिश्चित करेगा कि भारत के समुद्री हितों की रक्षा की जाए, भारतीय चालक दल अधिक सुरक्षित हों और हमारे अंतर्राष्ट्रीय दायित्व पूरी तरह से पूरे हों। समुद्री डकैती रोधी विधेयक 2022, शुरू में नौ दिसंबर, 2019 को लोकसभा में पेश किया गया था बाद में इसे परीक्षा के लिए विदेश मामलों की स्थायी समिति को भेजा गया और 19 दिसंबर को लोकसभा द्वारा पारित किया गया वहीँ अब राज्यसभा में भी इस विधेयक को पारित कर दिया गया है।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More