रामाफोसा दूसरी बार बने दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को दूसरी बार देश की सत्तारूढ़ अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (ANC) का प्रमुख चुन लिया गया है। रामाफोसा को 16 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में शुरू हुए ANC के 55वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान अगले पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए फिर से अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रपति को 2,476 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ज्वेली मखिजे को 1,897 वोट मिले। ANC राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से लगभग 4,500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह सम्मेलन पांच वर्ष में एक बार होता है।

देश में 1994 से ANC की सरकार है और पार्टी 2024 के संसदीय चुनाव में छठे कार्यकाल के लिए सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद कर रही है। पार्टी ने एक नए उप नेता पॉल मशातिले को भी चुना है। जिन्होंने रामाफोसा के पसंदीदा उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की है। मशातिले अब दक्षिण अफ्रीका के उप-राष्ट्रपति बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं और रामाफोसा के सत्ता से बाहर होने की स्थिति में राष्ट्रपति भी बन सकते हैं।  (वार्ता)

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More