संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना पहले से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण

शाश्वत तिवारी


ट्रस्टीशिप काउंसिल में पीसकीपर्स के खिलाफ अपराधों के लिए जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए एक फ्रेंड्स समूह को लॉन्च किया गया। भारत के साथ बांग्लादेश, मिस्र, फ्रांस, मोरक्को और नेपाल जैसे योगदान देने वाले देशों ने इसके सह-अध्यक्षों के रूप में भाग लिया।

फ्रेंड्स समूह के लॉन्च पर विदेश मंत्री एसo जयंशकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना पहले से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण है। साथ ही इस बात पर चिंता जताई कि कैसे सशस्त्र समूहों और आतंकवादियों की भागीदारी ने विश्व स्तर पर शांति अभियानों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने ट्वीट किया कि यह UNSCR 2589 का अनुवर्ती उपाय है, जिसे भारत ने पिछले वर्ष अपनी अध्यक्षता के दौरान शुरू किया था। शांति स्थापना अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। इसलिए यह हमारा पवित्र कर्तव्य है कि हम ‘रक्षकों की रक्षा करें।

विदेश मंत्रालय का कहना है कि पिछले तीन साल में 20 देशों के 68 शांति रक्षकों ने शांति के लिए अपनी जान गंवाईं। अब तक 177 भारतीय शांति सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान किया है। गौरतलब है कि भारत विश्व स्तर पर सबसे अधिक संख्या में शांति सैनिकों का योगदान देता है। अगस्त 2021 में भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के दौरान संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने पर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव अपनाया गया था। फ्रेंड्स समूह पर विदेश मंत्रालय का मानना है कि सामूहिक रूप से कार्य करने से समूह अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल होगा।

ये भी पढ़ें

Performances in several cities : पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद BJP ने जताया कड़ा एतराज

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More