बॉलीवुड फिल्म एक्टर शाहरुख खान ने जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी पहुंचकर दर्शन किए

नया लुक ब्यूरो


बॉलीवुड फिल्म एक्टर शाहरुख खान रविवार को मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने माता के दर्शन किए। ‌ कहा जा रहा है कि वे अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने अपने अन्य साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना की। शाहरुख खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है। भीड़भाड़ वाले इस स्थान पर शाहरुख खान को देख अफरा तफरी न मचे, इसके लिए उन्होंने खुद का चेहरा छिपाया हुआ है और आंखों पर काला चश्मा लगाया है। शाहरुख ने चेहरे पर मास्क लगाया था, ताकि लोगों की पहचान में न आएं। फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना करने गए थे। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म को लेकर बायकॉट अभियान चल रहा था, माना जा रहा है कि इस विरोध को शांत करने के लिए ही वह मां के दर पर पहुंचे हैं। बता दें कि इससे पहले वह दो दिसंबर को मक्का भी गए थे।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि मां वैष्णों देवी मंदिर का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ने काले रंग की हुडी पहनी है और उन्होंने अपना सिर ढंक रखा है। उनका चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन अभिनेता के साथ चल रही सिक्योरिटी की वजह से दावा किया जा रहा है कि वह शाहरुख खान ही हैं। शाहरुख की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। शाहरुख की पठान के अलावा जून में जवान और दिसंबर में राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी रिलीज होगी। शाहरुख की चार साल पहले 2018 में जीरो फिल्म रिलीज हुई थी। इस बीच, वे ब्रह्मास्त्र और रॉकेट्री जैसी फिल्मों में कैमियो (गेस्ट रोल) कर चुके हैं।

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More