टाइम मैगजीन ने इस साल यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना

नया लुक ब्यूरो


दुनिया की सबसे पुरानी और पॉपुलर अमेरिकी मैगजीन टाइम में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को साल 2022 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है। बता दें कि करीब 10 महीने से रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में राष्ट्रपति जेलेंस्की मोर्चा संभाले हुए हैं। इन दोनों देशों के बीच जारी युद्ध दुनिया के तमाम देशों के लिए चिंता भी बढ़ा रहा है। टाइम मैगजीन ने बुधवार को बताया किया, ये अवॉर्ड उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने पिछले 12 महीनों में वैश्विक घटनाओं पर सबसे अधिक प्रभाव डाला हो। इस पुरस्कार के लिए अन्य फाइनलिस्ट में ईरान के प्रदर्शनकारी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, एलन मस्क और यूएस सुप्रीम कोर्ट शामिल रहे।

टाइम के एडिटर इन चीफ एडवर्ड फेलसेंथल ने लिखा कि, चाहे यूक्रेन के लिए लड़ी जा रही लड़ाई किसी को उम्मीद से भर दे या डर से, वलोडिमिर जेलेंस्की ने दुनिया को इस तरह से प्रेरित किया जैसा हमने दशकों में नहीं देखा। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति को चुनने का निर्णय सबसे स्पष्ट था। बता देगी टाइम अमेरिकी साप्ताहिक समाचार पत्रिका है जिसका प्रकाशन न्यूयॉर्क शहर से होता है। इसकी स्थापना 1923 में हुई थी और कई दशकों तक इस पर हॅनरी ल्यूस का प्रभुत्व रहा। टाइम के विश्व में कई विभिन्न संस्करण प्रकाशित होते हैं। 4 साल पहले साल 2018 में अमेरिकी मीडिया कंपनी मेरेडिथ कॉर्प ने मशहूर ‘टाइम’ मैगजीन को 19 करोड़ डॉलर में बेच दिया था। मैगजीन को सेल्सफोर्स के सह-संस्थापक मार्क बेनीऑफ और उनकी पत्नी ने खरीदा ।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More