यूक्रेन के दो क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी

कीव। यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस और खारकीव क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। यूक्रेन के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के ऑनलाइन हवाई हमले के अलर्ट मानचित्र के अनुसार निप्रॉपेट्रोस और खारकीव क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। रूस के ज़ापोरिज़्ज़िया क्षेत्र और दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के कीव नियंत्रित क्षेत्रों में भी हवाई हमले के सायरन बजने लगे। रूस के क्रिमियन पुल पर यूक्रेन के आतंकवादी हमले के दो दिन बाद दस अक्टूबर को रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर हमला करना शुरू कर दिया।

यूक्रेन में बिजली, रक्षा उद्योग, सैन्य कमान और संचार सुविधाओं पर हमले किए गए। तब से यूक्रेन में प्रतिदिन , क्षेत्र तथा कभी-कभी पूरे देश में हवाई हमले के अलर्ट जारी किए गए हैं। यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिम्हाल ने 15 नवंबर को हमलों के बाद कहा कि देश की ऊर्जा प्रणाली का लगभग आधा हिस्सा सेवा से बाहर कर दिया गया। (वार्ता/स्पूतनिक)

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More