इंदौर । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है भारतीय जनता पार्टी (BJP) में हर स्तर पर भ्रष्टाचार इस कदर है वह सरकारों का गठन भी विधायकों को खरीद करती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों ने जिस सरकार को चुना था BJP ने उस सरकार को खरीदा है और कांग्रेस सरकार को हटाकर मध्य प्रदेश में खरीद कर सरकार बनाई है। गांधी ने यहां राजबाड़ा में मां अहिल्या बाई के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए BJP पर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया और कहां कि वह जनता के चुने हुए विधायकों को खरीदती है और सरकारें गिराती है और पूरे देश में वह इसी तरह की भ्रष्टाचारी नीति अपनाती है।
उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा जो काम चीन नहीं कर सकता है। वह काम नोटबंदी और GST ने कर दिया। रोजगार की रीढ़ छोटे व्यापारी और MSME पर भी इस सरकार ने GST और नोटबंदी के माध्यम से छोटे और मझौले स्तर के व्यापारियों के लिए नकदी के प्रवाह को खत्म कर दिया है। (वार्ता)