मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब प्रत्याशी नामांकनपत्र भर सकेंगे।

इन छह क्षेत्रों में नामांकनपत्र 27 मार्च तक दाखिल किए जा सकेंगे। इसके अगले दिन 28 मार्च को नामांकनपत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 30 मार्च है। पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीट हैं। पहले चरण में छह सीटों पर चुनाव हो रहा है, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में क्रमश: सात और आठ-आठ सीटों पर मतदान 26 अप्रैल, सात मई और तेरह मई को होगा।

राज्य में लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। वर्ष 2019  के लोकसभा चुनाव में BJP ने 29  में से 28 सीटों पर विजय हासिल की थी। इस बार BJP छिंदवाड़ा समेत सभी सीटों पर विजय के लक्ष्य के साथ मैदान में है। मतों की गिनती का कार्य चार जून को होगा। (वार्ता)

Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More
Madhya Pradesh

कूनो में चीता ने छह शावकों को दिया है जन्म

श्योपुर/भोपाल। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ने छह शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने शावकों के छायाचित्र और वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “ये शावक पांच नहीं, बल्कि छह हैं। इस […]

Read More