Big loss to Bollywood-Marathi film industries : दिग्गज फिल्म एक्टर विक्रम गोखले नहीं रहे, कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे

नया लुक ब्यूरो


बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्रीज को आज बड़ी क्षति हुई है। ‌ दिग्गज फिल्म एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की आयु में शनिवार को पुणे के अस्पताल में निधन हो गया है। पिछले दिनों उनके निधन की अफवाह उड़ी थी। तब उनकी बेटी ने इसे गलत बताया था। विक्रम गोखले के निधन की खबर मिलते ही हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके फैंस भी नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विक्रम गोखले पर दुख जताया है। ‌‌‌‌ विक्रम फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट थीं। विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में साल 1971 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन संग थी, जिसका नाम परवाना था। विक्रम गोखले को ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्हें अग्निपथ और खुदा गवाह में भी काफी पसंद किया गया था।‌‌

इसके अलावा वो भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘अग्निपथ’ दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा थे। विक्रम गोखले दर्जनों टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो ‘उड़ान’ का वो हिस्सा थे। विक्रम गोखले को 2010 में मराठी फिल्म, अनुमती में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।‌ विक्रम गोखले मराठी थिएटर और फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं। विक्रम गोखले को 2010 में मराठी फिल्म, अनुमती में उनकी शानदार परफॉर्मेंस बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। सिनेमा जगत में उन्होंने अपना शानदार योगदान दिया है।

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः … कभी डॉक्टर बनना चाहती थीं नर्गिस

अपने संजीदा अभिनय के बूते हर मुकाम किया हासिल राज्यसभा सांसद तक बनी नर्गिस, लेकिन तीन मई को हुईं दुनिया से रुखसत मुंबई। नरगिस को अपने सिने करियर में मान-सम्मान बहुत मिला। उन्हें राज्यसभा सदस्य भी बनाया गया। अपने संजीदा अभिनय से सिनेप्रेमियों को भावविभोर करने वाली नरगिस तीन मई 1981 को सदा के लिये […]

Read More
Entertainment

111 साल पहले तीन मई 1913 को प्रदर्शित हुई थी पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्चंद्र

लंदन, कोलंबो और रंगून में भी दिखाई गई थी भारत की यह पहली फिल्म तब से आज तक भारतीय सिनेमा जगत ने कर डाली बड़ी तरक्की मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र तीन मई 1913 को को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज […]

Read More
Entertainment

गाना हुआ लॉन्चः ‘पापा कहते हैं 2.0’ में देखिए आमिर का क्रिएशन और उदित की जादुई आवाज

आमिर खान ने लांच किया फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान ने राजकुमार राव की फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 रिलीज किया है। ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का […]

Read More