इंडोनेशिया भूकंप में मरने वालों में पन्द्रह वर्ष से कम उम्र के सौ बच्चे

जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में हाल में आए भूकंप में पन्द्रह साल से कम उम्र के कम से कम सौ बच्चों की मौत हो गई है। यूनिसेफ इंडोनेशिया ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि 24 नवंबर तक नवीनतम आधिकारिक अनुमान के अनुसार इस भूकंप में पन्द्रह साल से कम उम्र के सौ बच्चों ने अपनी जान गंवाई है, जो मारे गए 272 व्यक्तियों की कुल संख्या का 37 प्रतिशत है। भूकंप में 2,046 लोग घायल हुए तथा 39 लोग लापता हैं और 62,882 लोग बेघर हुए है।

सोमवार को पश्चिम जावा के सियानजुर रीजेंसी में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सुहरयांतो ने शुक्रवार को पहले कहा था कि भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 310 हो गई है। यूनिसेफ ने कहा कि भूकंप से कम से कम 45 स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 18 छात्रों और पांच शिक्षकों की मौत हो गई और 267 छात्र और दस शिक्षक घायल हो गए। (वार्ता/स्पूतनिक)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More