नाइजीरिया में दो बसों की भिड़ंत में 37 लोगों की मौत

अबुजा।  उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के बोर्नो शहर में दो बसों की भिडंत में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गयी है। बोर्नो के यातायात पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बोर्नो में फेडरल रोड सेफ्टी कॉर्प्स के सेक्टर कमांडर उत्टेन बोयी ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि मैदुगुरी-दमातुरु रोड पर दो बसों की आमने-सामने की टक्कर के बाद बसों में आग लग गयी।

बोयी ने दुर्घटना के लिए बसों की तेज रफ्तार के लिए बस चालकों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि दोनों बसें विपरीत दिशाओं में जा रही थीं। लेकिन उनमें से एक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे दोनों बसों की भिडंत हो गयी। अधिकारी ने कहा कि आज दुर्घटना में मारे गए सभी पीड़ितों की सामूहिक अंत्येष्टि की जाएगी, क्योंकि पुलिस को इस आशय का अदालती आदेश पहले ही मिल चुका है। गौरतलब है कि नाइजीरिया में अक्सर इस तरह की भीषण सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिसका कारण वाहनों की तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, खराब सड़कें और लापरवाही से वाहनों को चलाना माना जाता है।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More