अफगानिस्तान में बस के चट्टान से गिरने से 10 लोगों की मौत, 40 घायल

काबुल। अफगानिस्तान के सलंग दर्रे में एक यात्री बस के चट्टान से गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 40 अन्य घायल हो गये। टोलो न्यूज ब्रॉडकास्टर ने रविवार को बगलान सुरक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा, कि काबुल-बाघलान राजमार्ग पर शनिवार को एक दुर्घटना में कम से कम 10 बस यात्रियों की मौत हो गई और लगभग 40 घायल हो गए।

प्रवक्ता के मुताबिक, यह घटना सालंग दर्रे के मलखान इलाके में हुई। हिंदू कुश पहाड़ों में स्थित सलांग दर्रा प्राथमिक पर्वत दर्रा है। दर्रे के नीचे 2.67 किलोमीटर लंबी (1.65 मील) सलांग सुरंग है जिसे सोवियत संघ द्वारा 1964 में पूरी की गई थी। सुरंग उत्तरी अफगानिस्तान को राजधानी काबुल और देश के दक्षिणी हिस्सों से जोड़ती है। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More