रामराज्य में बाधक रिश्वत-कमीशन खोरी

  • लोभ का प्रतीक था रावण
  • अहंकार-कुंभकर्ण,काम-मेघनाद
  • चाल रहा हर विभाग को ऊपरी आमदनी
  • लोभ पाप का मूल

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

लोभ पाप की जड़ है, ऐसा मेरे पितामह कहते थे। लोभ की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसका पेट कभी नहीं भरता। ‘जि VVमि प्रति लाभ लोभ अधिकाई’ ज्यों ज्यों लाभ मिलता जाता है,लोभ बढ़ता जाता हैं। इसीलिए गोस्वामी तुलसी दास ने इसे रावण की संज्ञा दी। अपने ही भाई कुबेर पर चढ़ाई पर उनकी सोने की लंका और पुष्पक विमान छीन लाया। यह कहते हुए कि ‘भैया आप क्या करोगे? इसे मेरे पास रहना चाहिए।’ समाज में फैली घूस की परंपरा ‘लोभ’ का ही परिणाम है। जब कर्मचारी या अधिकारी को अपना वेतन पाकर संतुष्टि नहीं होती वह ऊपरी रकम या गिफ्ट की चाहत रखता है। इस तरह पतन के गर्त में गिरता जाता है। इसका एक स्वरुप कमीशन खोरी है।

“कामिहि नारि पियारि जिमि लोभिहिं प्रिय जिमि दाम। तिमि रघुनाथ निरंतर प्रिय लागहिं मोहिं राम।।” गोस्वामी जी ने इसका भी उपयोग कर लिया। कहते है़ मुझे राम कैसे प्यारे लगें? जैसे कामी को नारि प्रिय होती है। फिर बोले नहीं नहीं… काम वासना शांत होने पर नारि प्रिय नहीं लगती… तो यह रूपक बन नही रहा। तब लिखा ‘लोभिहिं प्रिय जिमि दाम।’ इस बार बाबा तुलसी संतुष्ट थे।

लोभी को जैसे दाम- धन प्यारा होता है।अब सही है। धन कितना ही क्यों न मिल जाय व्यक्ति का पेट नहीं भरता। राम से लोभ की तरह प्रेम हो जाय… जितना हम करे, इच्छा बढ़ती ही जाय। भगवान के दर्शन से कभी संतुष्टि न हो । ऐसे ही रघुनायक प्रिय लगने चाहिए। कुंभकर्ण अहंकार का प्रतीक है,अहंकार टूट सकता हे। मेघनाद काम का प्रतीक हे,काम जीता जा सकता है। रावण को हराना कठिन है। यह लोभ की तरह अजेय है। इसको हराने मे राम को पूरी ताकत लगानी पड़ी। देश में कोढ़ की तरह बढ़ती घूस,कमीशन और रिश्वत की बीमारी नष्ट हुए बिना रावण नहीं मरेगा,”रामराज्य” कायम नहीं होगा।

Analysis

राजनीति और बौद्ध धर्मः विश्लेषण जो अंतःकरण को करेगा शांत

कामेश आज धर्म का राजनीतिकरण इस प्रकार हो रहा है कि लोग उन महान विभूतियों के नाम को भी अपने साथ धूमिल करने पर तुले हुए हैं जिन्होंने धर्म के लिए अपना राज्य त्याग दिया और सन्यास धारण कर लिया। उसी में एक नाम है सिद्धार्थ अर्थात भगवान बुद्ध का। सब जानते हैं कि भगवान […]

Read More
Analysis

मां के लिए एक दिन बस! अरे वो हर क्षण मेरी आत्मा में बसती है…

आत्मा को झंझोड़ देने के लिए काफी है साल में एक दिन ‘मदर्स डे’ मंजु शुक्ला मां यानी सृष्टि। मां यानी अस्तित्व। मां यानी व्यक्तित्व। मां के लिए कोई दो शब्द नहीं लिख सकता। एक वही है जो बच्चे को नौ माह तक कोख में रखती है। तीन साल तक अपने गोद में और 16 […]

Read More
Analysis

तेजी से न्याय प्रक्रिया नहीं बदली तो ओवरलोड हो जाएगी देश भर की जेल

अतुल मलिकराम अपराधियों के लिए जेल को सुधार गृह के नाम से जाना जाता है। लेकिन शायद ये सुधार गृह समय के साथ आरामगृह में तब्दील हो गए हैं, जहाँ दोषियों से अधिक ऐसे कैदी बंद हैं। जिनका दोष अभी साबित ही नहीं हुआ है, जिन्हें आसान भाषा में विचाराधीन कैदी कहा जाता है। ये […]

Read More