पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान पर की गई फायरिंग, हमले में बाल-बाल बचे

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लॉन्ग मार्च में गुरुवार को एक शख्स ने फायरिंग कर दी। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान के दाहिने पैर में गोली लगी है। वे घायल हैं और उन्हें फौरन अस्पताल भेजा गया है। घटना में इमरान के एक सांसद फैसल जावेद समेत चार समर्थक जख्मी हुए हैं। पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान वजीराबाद शहर के पास रैली निकाल रहे थे, इसी दौरान उनके कंटेनर के पास फायरिंग हुई। इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम पर जानलेवा हमला हुआ है। उनके दाएं पैर में गोली लगी है। चौधरी ने बताया कि हमलावर ने एके-47 से गोली चलाई।

 

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More