नेपाल में चुनाव के लिए भरत ने उपहार में दिए 200 गाड़ियां

रतन गुप्ता

काठमांडू। नेपाल मे हो रहे सासद विधायक चुनाव मे प्रतिनिधिसभा सदस्य और प्रदेशसभा सदस्य चुनाव को लक्षित कर भारत सरकार ने नेपाल को २०० गाडि़या उपहार (सहयोग स्वरुप) प्रदान किया है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने आज मंगलबार सिंहदबार स्थित अर्थमन्त्रालय में एक कार्यक्रम कर उक्त गाडि़यां हस्तान्तरण की। नेपाल के लिए भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्ताव ने अर्थमन्त्री जनार्दन शर्मा को उक्त गाडि़या हस्तान्तरण किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत से प्राप्त २०० गाडि़यों में से १२० सुरक्षा निकाय के लिए और बांकी ८० गाड़ी निर्वाचन आयोग के लिए है। अर्थमन्त्री शर्मा ने भारत से प्राप्त सहयोग के प्रति भारत सरकार को धन्यवाद ज्ञापन किया है।

प्राप्त सहयोग चुनाव के दौरान प्रयोग में लाया जाएगा। इसतरह भारतीय दूतावास ने कहा है कि विभिन्न चुनाव के समय में भारत ने नेपाल को २४०० गाडि़या सहयोग किया है, जिसमें नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस को २००० की संख्या में है तो निर्वाचन आयोग को ४०० की संख्या में है। जारी विज्ञप्ति में आगे कहा है– ‘भारत–नेपाल बीच बहुपक्षीय एवं बहुआयामिक विकास साझेदारी है, जिससे दो देशों की जनता बीच निकट संबंध प्रतिबिम्बित होता है।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More