Govardhan Puja today: भगवान कृष्ण-इंद्र और गोवर्धन पर्वत से जुड़ा उत्सव का प्रतीक है यह पर्व, अन्नकूट पूजन के बाद लगाई जाती है परिक्रमा

आज गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। ‌दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस साल सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा दिवाली के एक दिन के अंतर में मनाई जा रही। दिवाली 24 अक्टूबर को थी लेकिन गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को है। ऐसा संयोग 27 साल बाद बना है। आज गोवर्धन पूजा की जाएगी। ‌इस त्योहार को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जानते हैं। यह त्योहार भगवान श्री कृष्ण के क्रोध की भी याद दिलाता है। यह पर्व मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में मनाया जाता है। लेकिन इसका सबसे अधिक प्रभाव यूपी के ब्रज क्षेत्र में रहता है। गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान कृष्ण, गौ माता और गोवर्धन पर्वत से जुड़े उत्सव का प्रतीक है। पौराणिक कथा के अनुसार भारी तूफान और बारिश से लोगों की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने हाथ पर उठा लिया था। हर वर्ष कई भक्त गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के लिए जाते हैं।

हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा करते हैं। गोवर्धन पूजा में अन्नकूट बनाना शामिल है और गोवर्धन की आकृति बनाने के लिए गाय के गोबर का उपयोग किया जाता है। गोवर्धन पूजा का मुहूर्त, जिसे अन्नकूट पूजा के रूप में भी जाना जाता है, 26 अक्टूबर को 06:29 से 08:43 तक है। लोग अपने घरों पर या बाहर गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं और शाम को परिक्रमा लगा कर पूजा करते हैं। पूजा में अन्नकूट से भोग लगाया जाता है। ‌वैसे तो गोवर्धन पूजन देश के कई राज्यों में किया जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का बहुत ही महत्व है। मथुरा और राजस्थान की सीमा पर गोवर्धन एक बड़ा धार्मिक स्थल है। यहीं पर श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने आते हैं। ‌ यहां हर साल मेले का भी आयोजन होता है। ‌कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन दिवाली मनाई जाती है और इसके ​अगले ही दिन गोवर्धन पूजा होती है। 27 साल बाद ऐसा हो रहा है कि दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं की गई। ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को हो रही है।

इस दिन भगवान इंद्र को भगवान कृष्ण ने पराजित किया था। बता दें कि भगवान इंद्र जब क्रोधित हो गए थे जब श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों से गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा करने को कहा। इसके बाद अपने क्रोध में इंद्र ने ऐसी मूसलाधार वर्षा की कि ब्रजवासियों का जीवन संकटमय हो गया। तब श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों और पशुओं की रक्षा के लिए अपनी छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। उन्होंने इस पर्वत के नीचे सात दिनों तक शरण ली। यही कारण है कि गोवर्धन पूजा के दौरान लोग इस पर्वत को गाय के गोबर से तराश कर उसकी सात बार परिक्रमा करते हैं । देवता को अर्पित की जाने वाली मिठाई, अगरबत्ती, फूल, ताजे फूलों से बनी माला, रोली, गोवर्धन पूजा सामग्री की सूची में चावल और गाय का गोबर सभी शामिल हैं। छप्पन भोग, जिसमें 56 विभिन्न खाद्य पदार्थ होते हैं, तैयार किया जाता है, और पंचामृत शहद, दही और चीनी का उपयोग करके बनाया जाता है। गोवर्धन पूजा के अगले दिन भाई-बहन का पवित्र पर्व भैया दूज मनाया जाता है। गुरुवार को भैया दूज मनाया जाएगा। ‌‌

Religion

जानें कुंडली में क्या होता है चंद्र मंगल योग, किन लोगों के लिए होता है विशेष लाभकारी

जिन जातकों का जन्म चंद्र मंगल योग में होता है वे होते हैं क्रोधी, लेकिन जीवन में कभी मानते नहीं हार कुंडली के पांचवें घर में यह योग बने तो जातक को शुभ फल प्रदान करता है धन, समृद्धि, कलात्मकता राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में […]

Read More
Religion

यदि घर के अंदर ऐसे रखे जाएँगे गणेश जी तो घर में नहीं आएगी विघ्न, बाधा, दूर हो जाएँगे सभी कष्ट

घर में कैसे रखे गणेश की मूर्तिः वास्तु अनुसार करें गणपति की स्थापना सुख, शांति, समृद्धि की चाह रखने वालों को सफेद रंग के विनायक की मूर्ति लाना चाहिए डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ गणपति को पुराणों में विघ्नकर्ता और हर्ता दोनों कहा गया है। ऐसे में गणेश जी की मूर्ति घर में है तो आपको […]

Read More
Religion

जीवन में रामत्व: केवल राम के आदर्शों को जीवन में शामिल करके आप बन सकते हैं सफल

राम का जीवन आम जनमानस के समक्ष ऐसे आदर्श के छाप, संदेश और उदाहरण से भरा हुआ है बच्चों को राम के जीवन से राम के आदर्शों से प्रेरणा दें जिससे वो भारतीय होने पर गर्व कर सकें ऋचा सिंह वर्तमान में युवा और बच्चों को राम के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि हमें […]

Read More