रंगोली बना कर दिया संदेश

खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्राचार्या डॉ अंशु केडिया के निर्देशन में दीपावली के शुभ अवसर पर सामाजिक सौहार्द, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, विविधता में एकता एवं हेरिटेज संरक्षण, तमसो मा ज्योतिर्मय, NSS के प्रतीक को जमीन मे रंगोली के माध्यम से रंगों से उकेरते हुए संदेश दिया गया। उक्त 8 रंगोली चौक के घंटाघर के सामने बनाई गई।

सबसे बड़ी रंगोली में लखनऊ के रूमी दरवाजा, छतर मंज़िल घंटा घर आदि की छात्राओं द्वारा सामाजिक संदेश के साथ डिजाइन बनाई। उक्त रंगोली के अवलोकन में NSS समन्वयक, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ डॉ रूपेश, महाविद्यालय के प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल, लुआक्टा अध्यक्ष डॉ मनोज पाण्डेय, कालीचरण कॉलेज के प्राचार्य प्रो चंद्र मोहन उपाध्याय विभिन्न शिक्षक प्रो मीना कुमारी, प्रो दिनेश चंद्र, प्रो वी एन मिश्रा, डॉ शगुन रोहतगी, डॉ पूनम रानी भटनागर, डॉ. अल्का, डॉ. मुकेश आदि के साथ स्थानीय एवं विदेशी पर्यटकों ने भी अवलोकन किया एवं छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

पूरे इवेंट को आयोजित करने में डॉ. मनीषा उपाध्याय, डॉ. बीना यादव, डॉ. स्नेह लता डॉ. अनामिका डाँ. पारुल सिंह, डॉ. सुनीता यादव आदि का सहयोग रहा।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More