राजनाथ ने रवांडा, आर्मीनिया व मालदीव के रक्षा मंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय बैठक

गांधीनगर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां रवांडा, आर्मीनिया और मालदीव के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बारहवीं रक्षा प्रदर्शनी से इतर आयोजित इन बैठकों से पहले सिंह ने दूसरे भारत अफ्रीका रक्षा संवाद में हिस्सा लिया। इस संवाद में 45 अमेरिकी देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठकों के दौरान उन्होंने रवांडा के रक्षा मंत्री मेजर जनरल अल्बर्ट मुशेरा, आर्मीनिया के रक्षा मंत्री सुरेन पापिकियां और मालदीव की रक्षा मंत्री सुश्री मारिया अहमद दीदी के साथ रक्षा क्षेत्र में सहयोग के बारे में बात की। सिंह ने तीनों देशों के साथ परस्पर लाभकारी सहयोग के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया।

इससे पहले सिंह ने भारत अफ्रीका संवाद में शांति, सुरक्षा, स्थिरता, विकास और खुशहाली के अफ्रीकी देशों के प्रयासों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि ये देश भारत की शीर्ष प्राथमिकता में हैं और वह सुरक्षा तथा रक्षा क्षेत्र सहित इनकी हर जरूरत को पूरा करने को तैयार है। इस संवाद के दौरान पिछली रक्षा परदर्शिनी में घोषित लखनऊ घोषणा पत्र को अपनाया गया। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More