CBI ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए फिर किया तलब

नई दिल्ली । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं की चल रही जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उन्हें तलब किया है। सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा,कि मेरे घर पर 14 घंटे तक CBI की छापेमारी की गई, कुछ भी नहीं निकला। मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली, उसमें कुछ नहीं निकला। उन्हें मेरे गांव में कुछ नहीं मिला। सिसोदिया ने कहा, कि अब उन्होंने मुझे कल सुबह 11 बजे CBI मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और अपना पूरा सहयोग दूंगा। सत्यमेव जयते।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने कहा कि अगर सिसोदिया CBI मुख्यालय जाएंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, किकल मनीष सिसोदिया अगर CBI मुख्यालय जाएंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आज तक CBI यह नहीं बता पाई है कि सिसोदिया के पास से क्या मिला? उन्होंने कहा, कि CBI-ED ने फर्जी घोटाले की जांच के लिए 400-500 अधिकारियों को लगाया है। लेकिन उन्हें एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं मिला है। कि उन्होंने कहा, कियह आबकारी नीति की बात नहीं है, गुजरात में चुनाव हैं और भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ सिसोदिया जी की रैली के बाद गिरता है।

मैं भाजपा को चेतावनी देती हूं, अगर सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया तो आप का ग्राफ तेजी से बढ़ेगा। हाल ही में CBI ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सिसोदिया के पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर की तलाशी ली थी। गौरतलब है कि गत 19 अगस्त को CBI ने सिसोदिया के आवास पर छापा मारा, 14 घंटे की छापेमारी के बाद भी जांच एजेंसी ने कुछ भी खुलासा नहीं किया कि उन्हें उनके घर से कोई सबूत मिला या नहीं।  (वार्ता)

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More