छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधानसभा उपाध्यक्ष धमतरी में सर्किट हाउस में ठहरे थे। इसी दौरान आज तड़के अचानक उनको दिल का दौरा पड़ा। मंडावी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मंडावी नवंबर-2000 में अलग छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद तत्कालीन अजीत जोगी सरकार में मंत्री रहे। छत्तीसगढ़ में आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र के प्रभावशाली नेता एवं भानुप्रतापपुर के कांग्रेस विधायक मंडावी दिसंबर-2019 में सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला कांड: माफिया विधु गुप्ता चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

पूछताछ में कई चौंकाने वाले राजफाश आए अवैध रूप से होलोग्राम लगाकर की थी करोड़ों की नकली शराब की थी बिक्री ए अहमद सौदागर लखनऊ। एक ओर जहां देश व प्रदेश लोकसभा चुनाव की तपिश तो दूसरी तरफ शराब माफियाओं की गरमाहट ने संबंधित विभाग की नींद हराम कर दी है। करोड़ों शराब घोटाले के […]

Read More
Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
Chhattisgarh Religion

EXCLUSIVE NEWS: तिरिया जंगल बरसों से पूजी जा रहीं तीन महाशक्तियां

इमली- टोरा बेचकर ग्रामीणों ने बनाया है आकर्षक गौरी मंदिर हेमंत कश्यप जगदलपुर। ये आदिवासियों की दुनिया है। ये सबसे अलग दुनिया है। यही सनातन की असली दुनिया है। यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ पेड़, नदी और पहाड़ों की भी पूजा होती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सरहदी गांव तिरिया में गणेशबहार नाला के पास […]

Read More