कविता :  कद्र सद्गुणों, सत्कर्मों से होती है

कर्नल आदि शंकर मिश्र
कर्नल आदि शंकर मिश्र

हर व्यक्ति में कुछ अच्छाइयाँ व
कुछ न कुछ बुराइयाँ होती ही हैं,
जो तराश कर आगे ले आता है,
उसको अच्छाइयाँ नज़र आती हैं।

पैसा, ग़ैर की पसंद व बीते कल की,
कमियाँ इंसान को नियंत्रित करती हैं,
जिसे बुराइयों की तलाश होती है,
उसे बस ख़ामियाँ ही नज़र आती हैं।

पेंड़ पौधों की काट छाँट व मानव जीवन का परिमार्जन

फूल कितना सुन्दर क्यों न हो परंतु
तारीफ तो उसकी खुशबू से होती है,
इंसान कितना भी बड़ा ओहदेदार हो,
कद्र सद्गुणों व सदकर्मो से होती है।

मानव जीवन ईश्वर की अनमोल देन है,
जीवन किसी भी तरह जिया जा सकता है,
उस पर लक्ष्य निर्धारित कर सम्भावना के
साथ दृष्टि गड़ाये रखना जरूरी होता है।

कविता : पतवार संभाल के चलाना पड़ता है

श्री मद्भगवद्गीता, रामचरित मानस,
ये दो ग्रंथ मानवता वादी चिंतन के,
परम्परा एवं आदर्शों के चित्रण हैं,
मर्यादित जीवन के अनमोल ग्रंथ हैं।

इनका अनुशीलन मानव को कलियुग
में भी सतयुग की राह दिखाता है,
आदित्य जीवन का तिमिर इनके पढ़ने,
सुनने, पालन मात्र से दूर हो जाता है।

 

Litreture

लघु-कथाकार नोबेल विजेताः एलिस का चला जाना !

के. विक्रम राव साहित्य के प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार की विजेता एलिस मुनरो का कल (15 मई 2024) कनाडाई नगर ओंतारियों में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। मतिभ्रम से पीड़ित थीं। लघु-कथा लेखिका के रूप में मशहूर एलिस की समता भारतीय लघुकथाकार मुल्कराज आनंद और आरके नारायण से की जाती है। रूसी कथाकार […]

Read More
Litreture

नार्वे के भारतीय लेखक के दो लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी प्रेम प्रस्ताव(लघुकथा) कथाकार-सुरेश चंद्र शुक्ल’ शरद आलोक’ समीक्षक- डॉ ऋषि कमार मणि त्रिपाठी लेखक ने ओस्लो के एक चर्च मे मारिया के पति के अंतिम संस्कार के एक दृश्य का वर्णन किया है। किस प्रकार लोग शामिल हुए,फूलों के गुलदस्तों मे संदेश और श्रद्धांजलि देने वालो के नाम लिखे […]

Read More
Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More