थाईलैंड में गोलीबारी, 36 लोगों की मौत

बैंकॉक। थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू प्रांत में गुरुवार को एक चाइल्ड केयर सेंटर में गोलीबारी में 24 बच्चों समेत कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय जनसंपर्क विभाग के फेसबुक पेज पर जारी पोस्ट के मुताबिक मृतकों में 24 बच्चे और 12 वयस्क शामिल हैं। वहीं 12 अन्य लोगों के घायल होने की रिपोर्टें हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:40 बजे हुई। कथित पूर्व पुलिस अधिकारी रहे हमलावर ने गोलीबारी के बाद अपने परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली।

टेलीविजन की फुटेज में एंबुलेंस और पीड़ितों के परिवार को चाइल्ड केयर सेंटर के बाहर एकत्र होते दिखायी दे रहे हैं। थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि मैं मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख को घटना की जांच में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं। चाइल्ड केयर सेंटर में काम करने वाली एक महिला ने एक स्थानीय टेलीविजन चैनल को बताया कि वे दोपहर का भोजन कर रहे थे तभी उसने आवाज सुनी और घायलों को जमीन पर गिरते देखा। उन्होंने कहा कि दरवाजा बंद होने के कारण शूटर ने खिड़की तोड़ दी लेकिन वह मौके से भागने में सफल रही। (वार्ता/शिन्हुआ)

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More