UP+बिहार यानि गई मोदी सरकार, पटना के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी में भी लगे पोस्टर

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी और बिहार में विपक्ष अपने गठबंधन को मजबूत करने में लगा हुआ है। इस क्रम में बिहार सीएम नीतीश कुमार तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बीते छह सितंबर को नीतीश कुमार ने गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संयोजक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। विपक्षी दलों को एक साथ लाने की नीतीश कुमार की कोशिशों के बीच अब उत्तर प्रदेश से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें नीतीश कुमार और अखिलेश यादव नजर आ रहे हैं।

दोनों की तस्वीर वाले पोस्टर में लिखा है, “यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार।” बता दें कि इस पोस्टर पर सपा नेता आईपी सिंह का नाम लिखा है। माना जा रहा है कि पोस्टर के जरिए संदेश देने की कोशिश हुई है कि मोदी सरकार को 2024 लोकसभा चुनाव में रोकने के लिए सपा इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले खेमे के साथ खड़ी है। वहीं अखिलेश यादव भी कह चुके हैं कि इस मुहिम में वो नीतीश कुमार के साथ हैं। बता दें कि विपक्षी एकता को लेकर पोस्टर लखनऊ से पहले बिहार में भी देखने को मिला था।

बिहार की राजधानी पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर एक पोस्टर पर लिखा था, ‘बिहार में दिखा, भारत में दिखेगा’। इस पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर थी। पोस्टर को लेकर कहा जा रहा है कि यह 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर ही लगाए गए हैं। वहीं पटना के बाद अब यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पोस्टर लगाया गया है, जिसमें अखिलेश यादव और नीतीश कुमार नजर आ रहे हैं।

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों एक साथ आने की कवायद में हैं। बीते दिनों नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर थे। इस दौरान वे पांच सितंबर से लेकर सात सितंबर तक विपक्षी दलों के 10 नेताओं से मिले। इसमें नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, JDS नेता एचडी कुमारस्वामी, CPM महासचिव सीताराम येचुरी, CPI के महासचिव डी राजा, अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। इसके अलावा इनेलो के ओम प्रकाश चौटाला, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, शरद यादव, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से भी नीतीश कुमार मिल चुके हैं।

 

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More