एलिज़ाबेथ द्वितीय की मौत के बाद कोहिनूर हीरे का क्या होगा?

पंजाब के सिख शासक दलीप सिंह ने एलिजाबेथ को भेंट किया था,


रंजन कुमार सिंह


ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 70 साल तक ब्रिटेन पर राज किया। उनका नाम दुनिया में सबसे अधिक समय तक शासन करने वालों में शामिल है। महारानी एजिलाबेथ खास मौकों पर अपना ताज पहनती थी। इस ताज में कोहिनूर हीरा जड़ा था। एलिजाबेथ की मौत को बाद अब उनके ताज में सजे कोहिनूर हीरे को लेकर लोगों के मन में सवाल हैं। आखिर इस हीरे का अब क्या होगा।

कैसा है यह ताज़?

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का यह ताज़ सोने और प्लेटिनम धातु का बना है। इसमें 105 कैरेट का कोहिनूर हीरा भी जड़ा है। इसके अलावा भी इस ताज में 2,867 हीरे लगे हैं। इस राजमुकुट में चांदी के माउंट में हीरे जड़े हैं और बड़े पैमाने पर टेबल, गुलाब और शानदार कट है। सोने के माउंट में जड़े रंगीन रत्नों में नीलमणि, पन्ना और मोती शामिल है। वजन में करीब 1.28 किलोग्राम के इस मुकुट में बहुत सारे पुराने और बेशकीमती रत्न भी जड़े हैं। इसमें नीलमणि से लेकर एडवर्ड द ब्लैक प्रिंस की रूबी, एलिजाबेथ प्रथम के मोती और कुलीनन द्वितीय के हीरे भी शामिल हैं।  भारत से ब्रिटेन कैसे पहुंचा कोहेनूर?

लगभग 800 साल पहले भारत में एक चमचमाता हीरा मिला था, जिसे कोहिनूर नाम दिया गया। कोहिनूर हीरा दुनिया के सबसे बड़े हीरे में से एक है। ये भारत की गोलकुंडा खदान में मिला था। 1849 में जब ब्रिटिश उपनिवेश पंजाब में आया तो इसे अंतिम सिख शासक दलीप सिंह ने महारानी को भेंट किया था। इतना ही नहीं महारानी के ताज में 1856 में तुर्की के तत्कालीन सुल्तान द्वारा महारानी विक्टोरिया को तोहफे में दिया गया एक बड़ा पत्थर भी है। ये उन्होंने क्रीमिया युद्ध में ब्रिटिश सेना के समर्थ के प्रति अपना आभार जताने के लिए दिया था।

अब क्या होगा इस कोहिनूर हीरे का?

इस साल की शुरुआत में रानी ने घोषणा की थी कि प्रिंस चार्ल्स जब सिंहासन पर बैठेंगे तो उनकी पत्नी कैमिला जो डचेस ऑफ कॉर्नवाल हैं, रानी कंसोर्ट बन जाएंगी। जब ऐसा होगा, तो कैमिला को राज माता का प्रसिद्ध कोहिनूर ताज मिल जाएगा। कोहिनूर हीरा में किंग जॉर्ज VI के 1937 के राज्याभिषेक के लिए क्वीन एलिजाबेथ के लिए बनाए गए प्लैटिनम क्राउन में सेट किया गया है। इसे टॉवर ऑफ लंदन में डिस्प्ले पर रखा गया है।

कितनी है राजमुकुट की कीमत?

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताज बेशकीमती है। इस क्राउन की कीमत का हमेशा अंदाजा ही लगाया गया है, क्योंकि जिस मात्र और गुणवत्ता के रत्न और ज्वैलरी इसमें जड़े हैं उससे इसकी कीमत का अंदाजा ही लगाया जा सकता है। कहा जाता है कि महारानी के इस मुकुट की कीमत तकरीबन 3600 करोड़ रुपए है। वहीं पूरे सेट की कीमत 4500 करोड़ बताई जाती है।

 

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More