जीत के बाद श्रीलंका के खिलाड़ी जश्न मनाते रहे टीम इंडिया मायूस देखती रही, अब फाइनल में पहुंचने के लिए चमत्कार की आस

शंभू नाथ गौतम

कई महीनों से आर्थिक संकट से जूझ रहा पड़ोसी श्रीलंका ने मंगलवार रात टीम इंडिया को एशिया कप के मैच में पटखनी दे दी। यूएई में खेले जा रहे एशिया कप टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार यह दूसरी हार है। इससे पहले पाकिस्तान ने भी भारत को हरा दिया था। ‌पाकिस्तान से हार के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ नहीं सीखा। श्रीलंका को हल्के में लेना टीम इंडिया के लिए भारी पड़ गया। इसी के साथ टीम इंडिया के एशिया कप के फाइनल में पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। श्रीलंका ने मंगलवार को खेले गए सुपर-4 के मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 72 रनों की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में चार विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

श्रीलंका ने जब मैदान में विजय शॉट खेला तब उसके बल्लेबाज मैदान में ही जश्न मनाते हुए नजर आए। इस दौरान क्रीज पर खड़े कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और गेंदबाज अर्शदीप मायूस होकर देखते रहे। पाकिस्तान और श्रीलंका से मिली हार के बाद भारतीय प्रशंसकों का सोशल मीडिया पर आक्रोश देखने को मिला। अब कई चमत्कार एक साथ हो जाएं तभी भारत खिताबी मुकाबला खेल सकता है । आइए जानते हैं यह कैसे संभव होगा। भारत अपने आखिरी सुपर-4 मैच में अफगानिस्तान को हराए। श्रीलंका की टीम पाकिस्तान को हराए, अफगानिस्तान की टीम भी पाकिस्तान को हराए ये सब होने के बाद श्रीलंका 6 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर रहेगी। भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के दो-दो पॉइंट्स होंगे। इन तीनों टीमों में भारत का नेट रन रेट सबसे अच्छा होना जरूरी। फिलहाल ऐसा चमत्कार होता दिख नहीं रहा है।

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More
Sports

स्टॉयनिस की मार्कस पारी, LSG ने CSK को घर में छह विकेद से रौंदा

शतकीय पारी खेलने वाले स्टॉयनिस ने किया कमाल, ऋतुराज का शतक रहा फीका शुरुआती झटकों से उबरते हुए इतनी बड़ी पारी जीतना किसी सपने से कम नहीं चेन्नई। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए तीन नम्बर पर बल्लेबाजी करना एक पहेली थी। कई बल्लेबाजों को आजमाया। दीपक हुड्डा, देवदत्त पड्डिकल, बदोनी यहां तक कि निकोलस […]

Read More