नेपाल के कैसिनो में नेपाली नागरिकों को जुआ खिलाने का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

Kathmandu

वीरगञ्ज कैसिनो में छापा, नौ नेपाली नागरिक समेत 12 गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Kathmandu: नेपाल के पर्सा जिले में कैसिनो के भीतर नेपाली नागरिकों को प्रवेश दिलाकर जुआ खिलाने का मामला सामने आया है। वीरगञ्ज महानगरपालिका-10 स्थित लोहारपट्टी चौक के फॉर्च्यून सिटी गेमिंग क्लब प्राइवेट लिमिटेड (कैसिनो) में पुलिस ने छापेमारी कर कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के अनुसार, कैसिनो में नेपाली नागरिकों को प्रवेश दिलाकर जुआ खिलाए जाने की सूचना मिलने पर गुरुवार देर रात पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान जुआ खेलते हुए नौ नेपाली नागरिकों को मौके से पकड़ा गया। वहीं, नेपाली नागरिकों को कैसिनो में प्रवेश दिलाने और जुआ खिलाने में कथित रूप से सहयोग करने के आरोप में तीन कैसिनो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार जुआ खेलने के आरोपियों में विजय अग्रवाल, संतोष कुमार यादव, अनुराग कुमार, दीपक साह, दिनेश साह, नरेश प्रसाद, गुन्जमान मोक्तान, विनोद कुमार और राजेश श्रेष्ठ शामिल हैं। वहीं, कैसिनो में नेपाली नागरिकों को प्रवेश दिलाने और जुआ खिलाने के आरोप में तिलक प्रसाद भट्ट, प्रभु शाह तुरहा और दीपक राज पराजुली को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता एवं DSP चक्र बहादुर मल्ल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी 12 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की आगे की जांच की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

लखनऊ में श्रीमद्भागवत कथा का सातवां दिन भक्तिमय, रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र ने मोहा मन

चिनहट: बेलगाम फार्च्यूनर ने मासूम बच्ची को कुचला, मौत

सपा शासन में गुंडों ने किया तांडव, अब अखिलेश गुंडई रोकने की कसम खा रहे: राजभर

 

 

New Delhi
International

जयशंकर ने की IORA की 25वीं बैठक की अध्यक्षता

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक की अध्यक्षता की। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 23 सदस्य देशों और 12 संवाद साझेदार देशों के मंत्रियों व वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अपने उद्घाटन […]

Read More
International

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द लगेगी मुहर! पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार समझौते की बातचीत अब निर्णायक दौर में पहुंचती नजर आ रही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील जल्द पूरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के […]

Read More
International

तंजानिया में भारतीय मिशन की ‘हेरिटेज वॉक’, जुटे 35 देशों के राजनयिक

 शाश्वत तिवारी Dar es Salaam: तंजानिया के दार एस सलाम स्थित भारतीय उच्चायोग ने राजदूतों, उच्चायुक्तों, राजनयिक कोर के सदस्यों और उनके परिवारों के लिए एक भव्य ‘इंडियन हेरिटेज वॉक’ (भारतीय विरासत पदयात्रा) का आयोजन किया। इस अनूठे सांस्कृतिक कार्यक्रम में 35 राजनयिक मिशनों का प्रतिनिधित्व रहा, जिसके माध्यम से तंजानिया में भारत की स्थायी […]

Read More