New Delhi: संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को विधायी निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की वकालत करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत की नारी शक्ति को उनका अधिकार और न्याय दिलाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। PM मोदी ने संविधान निर्माण में महिलाओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की संवैधानिक यात्रा उनके योगदान को पहचाने बिना अधूरी है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि संविधान बनाने में कई असाधारण महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसे में संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो पाने पर निराशा जताई और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विपक्ष पर लगाया महिला आरक्षण रोकने का आरोप
PM मोदी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उसने महिलाओं को उनका राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने की कोशिश में बाधा डाली। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने एक बार फिर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी अवहेलना दिखाई है। प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार उन्हें न्याय और अधिकार दिलाने के अपने प्रयास जारी रखेगी।
लोकसभा में गिर गया था 131वां संविधान संशोधन विधेयक
प्रधानमंत्री का यह बयान 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो पाने के संदर्भ में आया है। इस विधेयक का उद्देश्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार करना था।
विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे। हालांकि, संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण यह विधेयक लोकसभा में गिर गया। 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहला मौका था, जब सरकार का कोई संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित नहीं हो सका।

परिसीमन और सीटों की संख्या बढ़ाने का भी था प्रस्ताव
प्रस्तावित विधेयक एक व्यापक योजना का हिस्सा था। इसमें लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर अधिकतम 850 करने और निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन करने का प्रस्ताव भी शामिल था। सरकार का तर्क था कि महिलाओं के आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ये बदलाव जरूरी हैं। वहीं, विपक्ष ने महिला आरक्षण को परिसीमन की प्रक्रिया से जोड़ने पर आपत्ति जताई थी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
बेटी की विदाई के के नौ दिन बाद जेल जाएंगे अनंत
संविधान दिवस पर योगी का राहुल पर हमला
हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा खुलासा, पंजाब नहीं राजस्थान रॉयल्स में होने वाले थे शामिल
